फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PET 2026: CM directs candidates to avoid inconvenience, take prompt action if rumours spread

यूपी पीईटी 2026: सीएम योगी का निर्देश- परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, अफवाह फैलते ही लें त्वरित एक्शन

Sat, 24 Oct 2026 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Oct 2026 09:20 PM IST
सार
Register For Event

UP PET 2026: प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन तारीखों में कराई जाएगी। 

विज्ञापन
UP PET 2026: CM directs candidates to avoid inconvenience, take prompt action if rumours spread
यूपी पेट परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो रही है। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा में कोई कमी न रहे। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली इस परीक्षा के लिए सीएम ने जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय रहे। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि आयोग ने डीजी रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। परीक्षा सामग्री पुलिस स्कॉर्ट और मजिस्ट्रेट की निगरानी में भेजने और लाने की व्यवस्था की गई है। सीएम ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जिलों की तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपान की चीजें निर्धारित दर पर ही बिकें
सीएम ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों, होटलों, धर्मशालाओं और रैन बसेरों पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। कहा, परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों का संचालन किया जाए। परीक्षा सामग्री और गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सभी केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहे। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और टेंपो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात हों। खानपान की वस्तुएं निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएं और अधिक वसूली न होने दी जाए।


60 जिलों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
पीईटी के लिए प्रदेश के 60 जिलों में 1372 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 3541297 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में 590217 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और प्रयागराज में हर पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की कैमरों के जरिये लाइव निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed