फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Skill Development Mission issues notices to 93 institutions find out what full story is

लापरवाही पड़ी भारी: यूपी कौशल विकास मिशन का बड़ा एक्शन, 93 संस्थाओं को थमाया नोटिस; जानिए क्या है पूरा मामला?

Sun, 01 Nov 2026 07:48 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 07:48 AM IST
सार
Register For Event

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने और 6 महीने से शून्य प्रगति दर्शाने वाली 93 संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
UP Skill Development Mission issues notices to 93 institutions find out what full story is
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने सख्त रुख अपनाया है। मिशन ने निष्क्रिय और लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं करने वाली 93 प्रशिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कौशल विकास मिशन प्रदेश में युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य बढ़ाने के साथ ही प्रशिक्षण संस्थाओं के कामकाज की निगरानी भी तेज कर रहा है। संस्थाओं को आवंटित लक्ष्यों की विभिन्न स्तरों पर समीक्षा की जा रही है। इसमें लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मिशन ने 62 ऐसी संस्थाओं को नोटिस जारी किया है, जो पिछले तीन वर्षों से किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या परियोजना का संचालन नहीं कर रही हैं। ये संस्थाएं वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सक्रिय नहीं हैं और इन्होंने जिला स्तर पर कोई प्रशिक्षण लक्ष्य नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 संस्थाओं की प्रगति शून्य

वहीं, मिशन निदेशक पुलकित खरे ने 31 अन्य संस्थाओं को भी नोटिस जारी किया है। इन संस्थाओं को एक अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण लक्ष्य आवंटित किया गया था, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी इन्होंने प्रशिक्षण शुरू नहीं किया। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष इनकी प्रगति शून्य है।



मिशन निदेशक ने इसे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के प्रति उदासीनता और शासकीय कार्यों में लापरवाही माना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं देने वाली संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed