{"_id":"6ac9a1f4b9c4135adf061ae2","slug":"up-state-hit-hardest-by-weather-hailstorms-accompanied-by-strong-winds-and-rain-four-killed-in-accidents-c-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर, आंधी-बारिश संग गिरे ओले, हादसों में चार की मौत; फसलों को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में मौसम का सबसे ज्यादा असर, आंधी-बारिश संग गिरे ओले, हादसों में चार की मौत; फसलों को भी नुकसान
Sat, 10 Oct 2026 07:58 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:58 AM IST
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदलने से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पेड़ और होर्डिंग गिरने से नुकसान हुआ, जबकि खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुईं। शनिवार को पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संभल और कासगंज का एक-एक व्यक्ति, जबकि फिरोजाबाद के दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
मौसम में अचानक आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिला। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग गिर गए। कुछ जगहों पर घरों को भी नुकसान पहुंचा। हादसों के साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान होने की खबर है।
विज्ञापन
Trending Videos
बरेली में ओलावृष्टि, अवध और पूर्वांचल में बादल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। बरेली में भी ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं, अवध और पूर्वांचल के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।