फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: STF and Basic Education Department will verify teachers' documents, process expedited on High Court's inst

यूपी: शिक्षकों के दस्तावेजों का एसटीएफ व बेसिक शिक्षा विभाग करेंगे सत्यापन, कोर्ट के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Fri, 30 Oct 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Oct 2026 08:06 PM IST
सार
Register For Event

UP Basic Education Department: इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को बीईओ के माध्यम से जल्द दस्तावेज एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। अभिलेख निर्धारित एक्सेल शीट में दर्ज कर बीएसए कार्यालय से एसटीएफ के संबंधित रेंज कार्यालय भेजे जाएंगे।

 

विज्ञापन
UP: STF and Basic Education Department will verify teachers' documents, process expedited on High Court's inst
टीचरों के दस्तावेजों का सत्यापन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के शैक्षिक व नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन अब एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर विभाग ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत जिला स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालयों में शिक्षकों के अभिलेख जमा कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड-बीएलएड, टीईटी-सीटीईटी और नियुक्ति से संबंधित सभी प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। इसके अलावा नोटरी से सत्यापित शपथपत्र देना भी अनिवार्य किया गया है। इसमें विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त निकट संबंधियों का पूरा विवरण देना होगा।
विज्ञापन


इसमें पति-पत्नी, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, दामाद-बहू, सास-ससुर, साला-बहनोई, साली-ननद और चचेरे, फुफेरे व ममेरे भाई-बहनों सहित अन्य रिश्तेदारों की जानकारी देनी होगी। यदि कोई निकट संबंधी विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त नहीं है, तो शिक्षक को इस संबंध में भी शपथपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के रेंज कार्यालय भेजे जाएंगे अभिलेख
निदेशक ने सभी बीएसए को बीईओ के माध्यम से जल्द दस्तावेज एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। अभिलेख निर्धारित एक्सेल शीट में दर्ज कर बीएसए कार्यालय से एसटीएफ के संबंधित रेंज कार्यालय भेजे जाएंगे। रेंज अधिकारी इनके सत्यापन की व्यवस्था करेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त का सहयोग लिया जाएगा। जांच में बेसिक शिक्षा विभाग हर स्तर पर मदद करेगा। इस प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर बीएसए, मंडल स्तर पर संबंधित सहायक शिक्षा अधिकारी और प्रदेश स्तर पर सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एक प्रमाणपत्र पर 10 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला
दरअसल, विभाग में एक ही प्रमाणपत्र के आधार पर 10 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया था। इस पर संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के निर्देश दिए थे। कुछ शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का विश्वविद्यालय स्तर पर सत्यापन कराने में भी दिक्कतें आई हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। जिला स्तर पर ऐसे मामलों में कार्रवाई हुई है, लेकिन कई बार जानकारी मांगे जाने के बावजूद प्रदेश में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों की कुल संख्या का ब्योरा एकत्र नहीं हो सका। मौजूदा सत्यापन प्रक्रिया से ऐसे मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed