{"_id":"6a95930eee1d34492200c17b","slug":"up-t20-league-playoff-matches-shifted-to-lucknow-due-to-continuous-rain-in-kanpur-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी- 20 लीग: कानपुर में लगातार बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ मुकाबले, इसलिए बेहतर है इकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी- 20 लीग: कानपुर में लगातार बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ मुकाबले, इसलिए बेहतर है इकाना
Mon, 31 Aug 2026 08:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:13 PM IST
एक तरफ जहां देश के कई घरेलू प्रतियोगिताओं में बारिश और गीले मैदान के कारण मैच रद्द होने की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी टी-20 का लखनऊ चरण पूरी तरह सफल रहा। पिछले कुछ दिनों में यहां हुई लगातार और तेज बारिश के बावजूद बिना एक भी मैच धुले सभी 22 मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगामी प्लेऑफ और फाइनल मैच स्थानांतरित कर दिए गए हैं। ये मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से इकाना स्टेडियम में पूर्व निर्धारित तिथियों में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों का हित और सभी टीमों को समान अवसर देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानपुर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इससे खेल पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: दो सितंबर को होगी ट्रस्ट की अहम बैठक, मिल सकता है पहला सीईओ; कृष्ण मोहन बने रहेंगे महासचिव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश का आरोप: एआई के जरिए हमारे फर्जी वीडियो बनवा रही है भाजपा, डिंपल यादव के वीडियो भी नकली
प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का उचित अवसर मिलना आवश्यक है। आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान में भी कानपुर में लगातार बारिश की संभावना थी। गीले खेल के मैदान से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है। मैचों के बार-बार बाधित होने से शारीरिक और मानसिक थकान भी बढ़ती है।
इकाना के दमदार ड्रेनेज सिस्टम से रखी लाज
एक तरफ जहां देश के कई घरेलू प्रतियोगिताओं में बारिश और गीले मैदान के कारण मैच रद्द होने की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी टी-20 का लखनऊ चरण पूरी तरह सफल रहा। पिछले कुछ दिनों में यहां हुई लगातार और तेज बारिश के बावजूद बिना एक भी मैच धुले सभी 22 मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। हालांकि कुछ एक मुकाबलों में बारिश के कारण ओवरों की कटौती के साथ डकवर्थ लुईस नियम का सहारा लेना पड़ा, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की तत्परता ने हर मैच का नतीजा सुनिश्चित किया। ऐसे में यहां होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में सुचारू रूप से आयोजित हो सकते हैं।