फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UPEIDA Chief Engineer Pawan Verma embroiled in financial irregularities; probe ordered.

यूपी: वित्तीय अनियमितताओं में फंसे यूपीडा के मुख्य अभियंता पवन वर्मा, जांच के आदेश, हो सकते हैं बर्खास्त

Sun, 13 Sep 2026 08:37 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 13 Sep 2026 08:37 AM IST
सार
Register For Event

मामले में दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी तक का प्रावधान है। एक दिन पहले ही वर्मा को उनके मूल विभाग पीडब्ल्यूडी में वापस करते हुए प्रतीक्षारत किया गया था।

विज्ञापन
UP: UPEIDA Chief Engineer Pawan Verma embroiled in financial irregularities; probe ordered.

विस्तार

यूपीडा के मुख्य अभियंता पवन वर्मा वित्तीय अनियमितता में फंस गए हैं। उनके खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश दिए गए हैं। इस नियम के तहत दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी तक का प्रावधान है। एक दिन पहले ही वर्मा को उनके मूल विभाग पीडब्ल्यूडी में वापस करते हुए प्रतीक्षारत किया गया था।

विज्ञापन


जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई उस कार्यकाल के लिए की गई है, जब पवन वर्मा भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर थे।

बेयर वोट चार्टरिंग अनुबंध के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता और इस फर्म के पोस्ट डेटेड चेक के बाउंस होने पर आवश्यक कार्रवाई न किए जाने पर नियम-7 के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed