फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UPSTDC launches tour package for Ayodhya ahead of Deepotsav 2026

यूपी: दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने लांच किया टूर पैकेज, प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका

Fri, 30 Oct 2026 03:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 30 Oct 2026 03:58 PM IST
सार
Register For Event

टूर पैकेज में गाइड की अगुवाई में रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा 1 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रतिदिन दो बैच संचालित होंगे।

विज्ञापन
UP: UPSTDC launches tour package for Ayodhya ahead of Deepotsav 2026
दीपोत्सव में ऐसा होता है नजारा। (फाइल फोटो)

विस्तार

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप देने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए एक दिवसीय अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल टूर पैकेज शुरू किया है। इसमें गाइड की अगुवाई में रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह यात्रा 1 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रतिदिन दो बैच संचालित होंगे। पहला बैच सुबह 10 से शाम 4 बजे और दूसरा दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु यह परिक्रमा आस्था और भक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में पूरी करते हैं। अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल के जरिए सरकार इस आध्यात्मिक अनुभव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। साथ ही रामायण सर्किट में अयोध्या की महत्ता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से शुरू होने वाली इस यात्रा में पर्यटकों को सबसे पहले रामायण वैक्स म्यूजियम ले जाया जाएगा। यहां पर्यटकों को भगवान श्रीराम, माता सीता सहित रामायण के अन्य पात्रों की मोम से बनी प्रतिमाओं के जरिये महाकाव्य के प्रसंगों को जीवंत रूप में देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद यात्रा सूर्य कुंड, गिरिजा कुंड और पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को गुप्तार घाट, झुनकी घाट, लक्ष्मण किला और शेषावतार मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में स्वर्गद्वार, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर भी शामिल हैं। इस भ्रमण में पर्यटक अयोध्या की धार्मिक विरासत, पौराणिक प्रसंगों और आध्यात्मिक महत्व को करीब से देखेंगे।

यात्रा का समापन सरयू आरती के साथ होगा। नदी तट पर दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों के बीच मां सरयू की आरती की जाएगी। इस भक्तिमय आयोजन के बाद पर्यटकों को वापस लता मंगेशकर चौक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या की छह घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पूरी होगी।

Trending Videos

टूर के लिए ऐसे करें बुकिंग

पैकेज के तहत पर्यटकों को सभी स्थलों तक आने-जाने के लिए एसी वाहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय टूर गाइड या कोऑर्डिनेटर भी साथ रहेंगे, जो रास्ते में पड़ने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्व और उनसे जुड़े रोचक प्रसंगों की जानकारी देंगे। हालांकि, पैकेज में होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल नहीं है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा 8130966118 नंबर पर संपर्क कर जानकारी व बुकिंग की जा सकती है।

वरिष्ठ नागरिकों- दिव्यांगजनों के लिए सुविधाजनक यात्रा
यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने बताया कि अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल को इस तरह तैयार किया गया है कि पर्यटक एक ही दिन में गाइड के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकें। यह पैकेज खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी होगा, जिन्हें लंबी धार्मिक यात्रा स्वतंत्र रूप से करने में परेशानी होती है। इस पहल का उद्देश्य आध्यात्मिक यात्राओं को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के साथ पर्यटकों को अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed