फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather in the state will change again from tomorrow, due to western disturbance, these districts will rec

यूपी: आज फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इन जिलों में झमाझम के आसार; फिर तराई में पहुंचेगा असर

Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक और विक्षोभ 15 अक्तूबर से सक्रिय होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Weather in the state will change again from tomorrow, due to western disturbance, these districts will rec
यूपी में मौसम लेगा यू-टर्न। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 अक्तूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद 16 अक्तूबर को मौसम में बदलाव का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केेंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के बाद तराई और उससे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, बारिश का असर प्रदेश के सभी जिलों में एक समान रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्तूबर से बारिश की गतिविधियां थमने और प्रदेश में मौसम फिर शुष्क होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ को लेकर यह अनुमान

UP: Weather in the state will change again from tomorrow, due to western disturbance, these districts will rec
चल सकती हैं तेज हवाएं। - फोटो : ANI

 राजधानी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, इससे मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि, लखनऊ में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

ऐसे में राजधानी में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 21.8 दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed