{"_id":"6aed2ef6caaffabd7c0bd75a","slug":"up-winter-hits-the-state-night-temperatures-dip-below-18-degrees-in-20-districts-this-district-is-the-colde-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में सर्दी की दस्तक, 20 जिलों में 18 डिग्री के नीचे गया रात का पारा; यह जिला रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में सर्दी की दस्तक, 20 जिलों में 18 डिग्री के नीचे गया रात का पारा; यह जिला रहा सबसे ठंडा
Fri, 06 Nov 2026 07:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:22 AM IST
Weather in UP: यूपी में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है। चक्रवात के विदा होने के बाद मौसम साफ हुआ और रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंडक महसूस होने लगी है। बृहस्पतिवार को हरदोई, कानपुर, इटावा, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। हालांकि रात के तापमान में धीरे-धीरे मामूली गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभावित है। बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, हरदोई 14 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन