फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Cyclone-induced weather will change in the state from tomorrow; severe rain and storm alert iss

यूपी: चक्रवात की वजह से प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में भीषण बारिश-आंधी का अलर्ट; गिरेगा पारा

Thu, 29 Oct 2026 12:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Oct 2026 12:23 AM IST
सार
Register For Event

Weather in UP:यूपी में 29 अक्तूबर से चक्रवात अर्नब का असर दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि कई जिलों में कल भी हल्के बादल देखने को मिले। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Cyclone-induced weather will change in the state from tomorrow; severe rain and storm alert iss
यूपी में बदला मौसम। दिखेगा चक्रवात का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। बुधवार को सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का दायरा बढ़ेगा। बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा होने के आसार हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी और तराई के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सात दक्षिणी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन सात जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर , चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर व आस पास के क्षेत्र
 

इन 12 जिलों में है भारी वर्षा का यलो अलर्ट

Uttar Pradesh: Cyclone-induced weather will change in the state from tomorrow; severe rain and storm alert iss
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र
 

यहां है तेज हवाओं व गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed