{"_id":"6a8859442175fe96580557ac","slug":"bhopal-chhota-talab-boy-murder-for-privet-part-organ-sale-1-20-crore-accused-house-search-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पार्ट के लिए हत्या: सवा करोड़ की लालच में किशोर को मारने वाले के घर पहुंची पुलिस, तलाशे खून भरे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट पार्ट के लिए हत्या: सवा करोड़ की लालच में किशोर को मारने वाले के घर पहुंची पुलिस, तलाशे खून भरे कपड़े
Fri, 21 Aug 2026 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:27 PM IST
भोपाल के छोटे तालाब धोबीघाट पर किशोर की हत्या मामले में पुलिस आरोपी आमिर कुरैशी को उसके घर लेकर पहुंची और वारदात के समय पहने कपड़ों समेत अन्य साक्ष्य तलाशे। पुलिस ने घटनास्थल का दोहराव भी कराया। जांच में 1.20 करोड़ रुपये में अंग बेचने के कथित लालच का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
भोपाल के जघन्य हत्याकांड के आऱोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे तालाब के धोबीघाट के पास किशोर की हत्या के मामले में पुलिस अब वारदात के बाद आरोपियों की गतिविधियों और उनसे जुड़े संभावित साक्ष्यों को जोड़ने में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी आमिर कुरैशी को लेकर उसके घर पहुंची। एसीपी कोतवाली संतोष पटेल के नेतृत्व में जांच टीम ने घर की तलाशी शुरू की। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आमिर सीधे घर गया था और वहां नहाकर कपड़े बदले थे। ऐसे में वारदात के समय पहने कपड़ों को पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है। पुलिस को अभी गुप्तांग भी नहीं मिला है। हालांकि छोटे तालाब में जहां पर पन्नी में भरकर गुप्तांग फेंकने का आरोपी दावा कर रहे हैं, वहां से एक पन्नी को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा गया है, रिपोर्ट के बाद ही पुलिस स्थिति कर सकेगी।
हत्या के दौरान किशोर के शरीर से अंग निकालने की कोशिश की गई थी। वारदात के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे, उन पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की संभावना है। इसी वजह से पुलिस आमिर को उसके घर लेकर पहुंची और उन कपड़ों की तलाश शुरू की। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने घर पहुंचने के बाद कपड़े धोए, उन्हें साफ किया या किसी स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस घर से मिलने वाली अन्य वस्तुओं और संभावित साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में ले रही है।
घटनास्थल पर दोहराया जा चुका है घटनाक्रम
इससे पहले गुरुवार शाम पुलिस आरोपियों को छोटे तालाब के धोबीघाट पर लेकर पहुंची थी। शामला हिल्स और तलैया थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों से घटनाक्रम का दोहराव कराया। उनसे यह जानकारी जुटाई गई कि हत्या के बाद शव से अंग किस तरह निकाले गए और उन्हें किस रास्ते से तालाब तक ले जाया गया। आरोपियों के बताए स्थान के आधार पर पुलिस ने छोटे तालाब में अंगों की तलाश की। इससे पहले भी गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग की जा चुकी है, लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हैवानियत की हद पार: पांच लोगों ने की किशोर की हत्या, एक करोड़ 20 लाख में प्राइवेट पार्ट बेचने की रची साजिश
वीडियो दिखाकर बरगलाया
पुलिस के मुताबिक मामले में आमिर कुरैशी (18) और जोहेब खान (20) को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जोहेब ने करीब एक महीने पहले एक विधि-विरुद्ध बालक से दोस्ती की थी। उसने खुद को मेडिकल की पढ़ाई करने वाला बताया और एप्रन व आला पहनकर उससे मिलता था। जांच में सामने आया है कि जोहेब ने आमिर और विधि-विरुद्ध बालकों को मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया था, जिसमें बेहोश व्यक्ति के शरीर से अंग निकालने का तरीका बताया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों को करीब 1.20 करोड़ रुपये में अंग बेचने का लालच दिया गया और 15-16 साल के किशोर की तलाश करने को कहा गया।
100 रुपये देने का लालच देकर किशोर को साथ ले गए थे
पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को दो विधि-विरुद्ध बालक इकबाल मैदान पहुंचे थे। यहां किशोर पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। दोनों ने उसे लड़ाई के लिए साथ चलने और बदले में 100 रुपये देने का लालच दिया। किशोर उनके साथ चल पड़ा। रास्ते में रेतघाट के पास आमिर और दो अन्य विधि-विरुद्ध बालक भी उनके साथ हो गए। इसके बाद सभी किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट तक ले गए। धोबीघाट पहुंचने के बाद किशोर की हत्या कर दी गई। इसके बाद आमिर ने जोहेब को फोन किया। जोहेब मौके पर नहीं आया और पहले दिखाए गए वीडियो के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। पुलिस का दावा है कि इसके बाद शव से दोनों अंग निकाले गए और उन्हें प्लास्टिक की थैली में रखा गया। आरोपियों ने उन्हें बेचने की कोशिश की, लेकिन सौदा नहीं हो सका। बाद में उन्होंने प्लास्टिक की थैली को छोटे तालाब में फेंक दिया। पुलिस अब आरोपियों के घरों और उनसे जुड़े अन्य स्थानों से साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या के पीछे बताए जा रहे अंग बेचने के कथित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।