{"_id":"6a8508467b3ba20e2d09ab95","slug":"ladli-behna-yojana-cm-mohan-yadav-to-transfer-an-amount-exceeding-2-148-crore-today-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर सीएम का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर सीएम का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये
Wed, 19 Aug 2026 07:05 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:05 AM IST
मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के साथ रक्षाबंधन का विशेष उपहार भी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ मोहन यादव
- फोटो : Dr Mohan Yadav Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री मैहर जिले में करीब 256 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग
हर लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1750 रुपये
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है। इस तरह प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेंगे। इसमें 1,500 रुपये नियमित मासिक सहायता और 250 रुपये रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?
अब तक 63 हजार करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। अगस्त 2026 तक योजना की 39 किस्तों के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 63,248 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।