फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Digvijaya Singh Claims Ram Temple Donations Used for BJP-RSS Offices, BJP Hits Back

एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार

Mon, 05 Oct 2026 09:23 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 05 Oct 2026 09:23 AM IST
सार
Register For Event

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के चंदे और निर्माण में खर्च को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए दिग्विजय से आरोपों के सबूत सार्वजनिक करने को कहा है।
 

विज्ञापन
MP: Digvijaya Singh Claims Ram Temple Donations Used for BJP-RSS Offices, BJP Hits Back
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। करीब 1000 किलोमीटर की इस यात्रा को उन्होंने ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ नाम दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य धर्म को राजनीति का साधन बनाने और धर्म के नाम पर आर्थिक लाभ लेने वालों के खिलाफ आवाज उठाना है। 80 साल की उम्र में इतनी लंबी पदयात्रा करने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उम्र भले ही 80 साल है, लेकिन वह खुद को 50 साल का महसूस करते हैं। उन्होंने सावरकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इनके कारण सनातन धर्म की मूल भावना को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जाते-जाते कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह में क्या हुई बात? हालिया विवादों के बीच मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चा
विज्ञापन


राम मंदिर के चंदे को लेकर क्या कहा?
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे और उससे जुड़े खर्च को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने के साथ चुनावी गतिविधियों में भी किया गया। उन्होंने मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि नकद और सोने-चांदी को मिलाकर करीब 200 से 300 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई। उनका यह भी दावा है कि मंदिर से जुड़े आठ महीने के सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: दिवाली पर नहीं उजड़ेगी रोजी-रोटी! वेंडर्स को लेकर एनएचआरसी का बड़ा आदेश

1400 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण की लागत को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण की लागत करीब 800 करोड़ रुपये बताई गई थी, वह बढ़कर 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा उन्होंने 1989 में हुए राम शिला पूजन के दौरान जुटाए गए करीब 1400 करोड़ रुपये और चांदी की ईंटों का हिसाब भी सार्वजनिक करने की मांग की। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: चाय की चुस्की, ढाबे पर मुलाकात और युवा की तारीफ… मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिखा ‘देसी अंदाज

भाजपा का पलटवार- आरोपों के सबूत दें
दिग्विजय सिंह के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर जैसे आस्था से जुड़े विषय पर इस तरह के बयान देने को करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। सारंग ने कहा कि इतने गंभीर आरोप बिना तथ्य और प्रमाण के नहीं लगाए जाने चाहिए। यदि दिग्विजय सिंह के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना प्रमाण धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में भ्रम फैलाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed