फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rameshwar Sharma on Civic Body Purchase Irregularities, Says No Guilty Will Be Spared by Govt

एमपी: ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया,भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे

Tue, 27 Oct 2026 01:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 27 Oct 2026 01:09 PM IST
सार
Register For Event

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में खरीदी की अनियमितताओं पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है और दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
MP: Rameshwar Sharma on Civic Body Purchase Irregularities, Says No Guilty Will Be Spared by Govt
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में खरीदी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने दावा किया कि ई-नगर पालिका और जैम पोर्टल के आंकड़ों की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा; जबलपुर से भोपाल तक प्रॉपर्टी
विज्ञापन


‘कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है, कार्रवाई सरकार ने की’
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में आरोप लगाने और बयानबाजी करने तक सीमित है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ने इस संबंध में कोई औपचारिक लिखित शिकायत की थी? शर्मा के मुताबिक, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और ई-नगर पालिका व जैम पोर्टल के आंकड़ों की जांच कराई। इसके बाद अनियमितताओं के मामले में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश, पिछले साल 186 लोगों की आंखों में लगी थी चोट

‘दोषियों को नहीं बचाया जाएगा’
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी के भी करीबी हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता के हित और विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मामले में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सेवा से हटाने और राशि की वसूली जैसी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि लोकायुक्त ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा: एमपी के बाहर के नेता को भी मैदान में उतार सकती है भाजपा, बैठक में इन नामों पर चर्चा; फैसला दिल्ली से

पटवारी पर तंज-‘खाली बाल्टी कांग्रेस में ही भरो’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि उनकी ‘बाल्टी’ पहले भी खाली थी और आज भी खाली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पटवारी को अपनी खाली बाल्टी सरकार पर उछालने के बजाय कांग्रेस के भीतर ही भरने की कोशिश करनी चाहिए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed