{"_id":"6ab7c66df7bf4ea809018247","slug":"chhatarpur-bolero-truck-accident-many-dead-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में हादसा: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल; फंसे लोगों को निकालने करना पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में हादसा: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल; फंसे लोगों को निकालने करना पड़ी मशक्कत
Sat, 26 Sep 2026 06:49 PM IST
छतरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: छतरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:49 PM IST
छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र में चौका गांव के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
छतरपुर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास शनिवार को बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कटनी: पुणे जाने को तैयार नहीं हुआ पति तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
विज्ञापन
बिजावर के परिवार के होने की प्रारंभिक जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो बिजावर क्षेत्र की बताई जा रही है और इसमें बिजावर का एक परिवार सवार था। हादसे में विक्की पिता दौलत रैकवार, मीरा पति दौलत रैकवार, दौलत पिता दुर्गा रैकवार, संजय पिता प्रमोद रैकवार, श्यामबाई पति दुर्गा रैकवार, कौशल्या पति लक्ष्मण रैकवार की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक छोटू रैकवार गंभीर रूप से घायल हुआ है।
