फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Authority issues letter permitting Rahul's event; approval granted subject to five conditions.

इंदौर: प्राधिकरण ने किया राहुल के आयोजन की अनुमति का पत्र जारी, पांच शर्तों पर दी मंजूरी

Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 15 Sep 2026 07:23 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण ने दस लाख रुपये जमा होने के बाद आयोजन के लिए अनुमति पत्र जारी कर दिया है। तीन दिन के लिए अस्थायी लीज पर जमीन उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
Indore: Authority issues letter permitting Rahul's event; approval granted subject to five conditions.
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के आयोजन का अनुमति पत्र इंदौर विकास प्राधिकरण ने दस लाख रुपये जमा किए जाने के बाद जारी कर दिया है। अनुमति पत्र में प्राधिकरण ने पांच शर्तों का जिक्र भी किया है, जिन्हें आयोजकों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने कहा कि आयोजन के लिए सिर्फ जमीन उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं आयोजक को ही करना होंगी। इसके अलावा अन्य विभागों से भी कार्यक्रम को लेकर अनापत्ति पत्र प्राप्त करना होंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति अलग से संबंधित विभाग से लेनी होगी।
विज्ञापन

 

प्राधिकरण की भूमि अस्थायी लीज पर तीन दिन के लिए दी गई है। यदि इसके बाद भी भूमि का उपयोग किया जाता है तो अतिरिक्त दिनों का लीज रेंट भी देना होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि उन्हें अनुमति पत्र मिल चुका है। आयोजन के लिए मांगी गई राशि हमारे द्वारा जमा की जा चुकी है। कांग्रेस नेता अन्य विभागों से भी आयोजन को लेकर अनापत्ति पत्र ले रहे हैं। आयोजन के लिए इवेंट एजेंसी के प्रतिनिधि भी इंदौर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने भी की तैयारी

आयोजन को लेकर पुलिस अफसरों की बैठक भी हो चुकी है। आयोजन के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि यातायात बाधित न हो सके। पुलिस अफसरों का आकलन है कि आयोजन में 25 से 30 हजार की भीड़ जुटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed