{"_id":"6aacb569ddd22d9ee00f27d7","slug":"indore-hindu-economic-forum-chapter-formed-to-boost-entrepreneurship-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सशक्तिकरणः एक मंच पर जुटेंगे कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ, हिंदू इकोनॉमिक फोरम के इंदौर चैप्टर का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक सशक्तिकरणः एक मंच पर जुटेंगे कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ, हिंदू इकोनॉमिक फोरम के इंदौर चैप्टर का गठन
Sat, 19 Sep 2026 06:04 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:04 AM IST
इंदौर में हिंदू इकोनॉमिक फोरम के नए चैप्टर का गठन किया गया है। तपन शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यकारिणी इंदौर और मालवा क्षेत्र के उद्यमियों, युवाओं और महिला व्यवसायियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण को गति देगी।
विज्ञापन
इंदौर चैप्टर के मुख्य पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण साझेदारी निभाने के उद्देश्य से हिंदू इकोनॉमिक फोरम के इंदौर चैप्टर का गठन किया गया है। चैप्टर की कार्यकारी समिति में तपन शर्मा को अध्यक्ष, नमन अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अक्षय गुप्ता को सचिव तथा सीए खुशबू सेठिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चैप्टर कार्यकारिणी इंदौर एवं मालवा क्षेत्र में व्यापार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ व्यवसायियों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, निवेशकों एवं युवाओं को एक साझा मंच पर लाकर नए आर्थिक अवसरों के सृजन की दिशा में कार्य करेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू इकोनॉमिक फोरम एक सामाजिक पहल के रूप में समाज के उद्यमियों, व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स, निवेशकों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में कार्य करता है। फोरम का उद्देश्य आपसी सहयोग, व्यापारिक अवसरों, निवेश एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है। फोरम के प्रमुख कार्यक्षेत्रों में उद्यमिता, आर्थिक सहयोग, निवेश एवं नवाचार, सरकार-उद्योग संवाद, नेतृत्व विकास, ज्ञान-विनिमय तथा संस्था निर्माण शामिल हैं।
व्यापारिक क्षमता को नए अवसरों से जोड़ने की योजना
हिन्दू इकोनॉमिक फोरम इंदौर चैप्टर आगामी कार्यकाल में इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की व्यावसायिक क्षमता को नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करेगा। चैप्टर द्वारा विभिन्न व्यावसायिक संगोष्ठियों, व्यापार मेलों, व्यापारिक आदान-प्रदान बैठकों, उद्योग संवाद, ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों एवं उद्यमिता केंद्रित आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से क्षेत्र के व्यवसायियों एवं उद्यमियों को नए बाजारों, संभावित व्यापारिक साझेदारों, निवेशकों, विशेषज्ञों और अन्य उद्यमियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि व्यापार के नए अवसर, निवेश की संभावनाएं और सहयोग की नई राहें विकसित हो सकें। चैप्टर का लक्ष्य है कि इंदौर एवं मालवा के व्यवसायों को स्थानीय स्तर से आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों से भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन
नेतृत्व मंडल के विचार और भविष्य की रूपरेखा
इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष तपन शर्मा ने कहा कि इंदौर और मालवा की पहचान सदैव उद्यमिता, परिश्रम और व्यापारिक दूरदृष्टि के लिए रही है। इंदौर इकाई का प्रयास रहेगा कि इस सामर्थ्य को एक ऐसा मंच मिले, जहां व्यवसायी एक-दूसरे से जुड़ें, अपने अनुभव साझा करें और मिलकर नए अवसरों का निर्माण करें। उनका उद्देश्य केवल जागृति तक सीमित न रहकर ऐसा सहयोगात्मक वातावरण तैयार करना है, जिससे समाज की सामूहिक आर्थिक प्रगति को गति मिल सके। उपाध्यक्ष नमन अग्रवाल ने बताया कि व्यवसाय के विस्तार के लिए सही संपर्क, जानकारी और सहयोग महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे व्यवसायियों को आपस में जोड़ना और युवा उद्यमियों को अनुभवी विशेषज्ञों से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। सचिव अक्षय गुप्ता ने कहा कि समाज की आर्थिक शक्ति ज्ञान, कौशल और उद्यमशीलता में निहित है। अनुभवी उद्यमियों के अनुभव और नई पीढ़ी की ऊर्जा को साथ लाकर युवाओं को अपने उद्यमों के विस्तार के अवसर दिए जाएंगे।
महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान
कोषाध्यक्ष सीए खुशबू सेठिया ने कहा कि मालवा की धरती को पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की महान विरासत प्राप्त है। उनकी दूरदृष्टि से प्रेरणा लेते हुए इंदौर चैप्टर महिला आर्थिक सशक्तिकरण को विशेष महत्व देगा। महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए नए संपर्क, बाजार, मार्गदर्शन और सहयोग के अवसर प्रदान किए जाएंगे। हिन्दू इकोनॉमिक फोरम इंदौर चैप्टर का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के उद्यमियों को व्यापक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिले और इंदौर तथा मालवा में आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हो।