फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-air-india-flight-delayed-ac-failure-passengers-protest

इंदौर: एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, 3 घंटे की देरी के बीच बंद हुआ AC, यात्रियों ने पैंफलेट्स से भरी हवा

Wed, 26 Aug 2026 06:01 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 26 Aug 2026 06:01 PM IST
सार
Register For Event

Indore News: दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को 3 घंटे से अधिक समय तक लेट रही। दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को पहले 3:00 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया, लेकिन विमान फिर भी रवाना नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
indore-news-air-india-flight-delayed-ac-failure-passengers-protest
चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों का फूटा गुस्सा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को 3 घंटे से अधिक देरी का शिकार हो गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को पहले दोपहर 3:00 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, लेकिन इसके बाद भी विमान उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन


एसी खराब होने से परेशान हुए यात्री
विमान में देरी के साथ-साथ यात्रियों की दिक्कतें तब और बढ़ गईं जब विमान के अंदर का एसी काम करना बंद कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को राहत पाने के लिए पैंफलेट्स से हवा करने पर मजबूर होना पड़ा। लंबे समय तक विमान के रवाना होने का इंतजार कर रहे यात्रियों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे सवार
विमान में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री सवार थे। एयरलाइन प्रबंधन की इस लापरवाही और एसी खराब होने की वजह से यात्रियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा। एयरलाइन की लचर सेवाओं से नाराज यात्रियों ने विमान के अंदर ही अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में देरी का कारण अब तक अस्पष्ट
देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट समय पर इंदौर नहीं पहुंची है। फ्लाइट में देरी किन कारणों से हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed