फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news beautician death case update

इंदौर: ब्यूटिशियन की मौत में फरार कारोबारी ने सरेंडर किया, सोमवार को आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2026 07:59 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 12 Sep 2026 07:59 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर के होटल एलेक्स में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में कारोबारी ने कल देर रात सरेंडर किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Indore news beautician death case update
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स में बुधवार को शारदा नगर मेन रोड (सुखलिया) की निवासी सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके कारोबारी दोस्त दीपक खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


क्या है मामला

सोनिला होटल अलेक्स के रूम नंबर 101 में कारोबारी दीपक के साथ ठहरी हुई थी, जहां लगभग 40 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही दीपक फरार चल रहा था। टीआई मनीष लोधा की टीम ने अब दीपक को देर रात बायपास इलाके से हिरासत में लिया है। देर रात होने के कारण उससे पूछताछ शुरू नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि दीपक ने सरेंडर किया है। 

विज्ञापन

 

परिवार से पूछताछ के बाद आया पुलिस के संपर्क में

सोनिला की मौत के बाद दीपक अपने घर नहीं गया था। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो पत्नी ने बताया कि दीपक से उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पत्नी और बच्चों से हुई पूछताछ की जानकारी मिलने पर दीपक ने पुलिस से संपर्क कर सरेंडर करने की बात कही। उस समय तक पुलिस उसकी तलाश में दो अलग-अलग टीमें तैनात कर चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज होगी FIR

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में जहर दिए जाने की संभावना से इनकार किया गया है। पुलिस फांसी और हत्या, दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की भी सलाह ली है। सोमवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके बाद ही दीपक के खिलाफ FIR दर्ज करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। दीपक से पूछताछ में भी घटना के बारे में जानकारियां मिलेंगी। इन सबके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed