फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-mppsc-state-service-mains-exam-2026-schedule-guidelines

इंदौर: 2400 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे MPPSC परीक्षा, इस बार सुरक्षा के लिए लागू हुई त्रिस्तरीय व्यवस्था

Tue, 01 Sep 2026 12:59 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 01 Sep 2026 12:59 PM IST
सार
Register For Event

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक प्रदेश के 12 मुख्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसमें इंदौर के 6 केंद्रों पर 2,428 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
indore-news-mppsc-state-service-mains-exam-2026-schedule-guidelines
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह 7 सितंबर से प्रारंभ होकर 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


12 संभागीय और जिला मुख्यालय पर होगी परीक्षा
6 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा मध्य प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इंदौर शहर में अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा संचालन के लिए 6 छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2428 परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


नई त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था होगी
परीक्षा को पूरी तरह से सुरक्षित पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इस बार केंद्रों पर नई त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण ई प्रवेश पत्र की स्कैनिंग एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी और वीओआईपी जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा
आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के तय समय से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चरणबद्ध जांच की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुषों द्वारा तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिलाओं द्वारा निर्धारित केबिन में होगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी इच्छानुसार महिला या पुरुषकर्मी से तलाशी करवाने का विकल्प दिया जाएगा।


बस यह सामान ले जाने की अनुमति
परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को केवल नीले या काले बॉल पेन पानी की पारदर्शी बोतल ई प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी। जिन परीक्षार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं वे अपनी आवश्यक दवाइयां साथ रख सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय का पालन करने और समय से पूर्व केंद्र पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed