फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Paver blocks laid just a week ago in Indore have caved in, causing difficulties for vehicular movement

इंदौर: इंदौर में हफ्तेभर पहले लगे पेवर ब्लाॅक धंस गए, वाहनों के अावाजाही में परेशानी

Wed, 09 Sep 2026 08:39 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 09 Sep 2026 08:39 AM IST
सार
Register For Event

नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन के लिए की गई खुदाई के बाद डाली गई पेवर ब्लॉक की सड़क बारिश में धंस गई। सप्ताहभर पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक उखड़ने और उबड़-खाबड़ होने से यहां हादसे का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Indore: Paver blocks laid just a week ago in Indore have caved in, causing difficulties for vehicular movement
सड़क पर लगे पेवर ब्लाॅक ही धंस गए। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर की सड़कों पर गड्ढे होना आम बात थी, लेकिन अब तो सड़कें धंस रही हैं। इंदौर के नसिया रोड पर सड़क पर लगे पेवर ब्लॉक ही धंस गए। वहां से गुजरने के दौरान हादसा न हो, इसके लिए उस हिस्से में आवाजाही रोक दी गई है।

विज्ञापन


यह पेवर ब्लॉक सप्ताह भर पहले ही लगाए गए थे। इस मार्ग पर मशीनों की दुकानें हैं और दिनभर में लोडिंग रिक्शा निकलते हैं। इस कारण यहां मंगलवार को दिनभर यातायात बाधित होता रहा। जब नगर निगम के अफसरों को इसकी शिकायत की गई तो वे सड़क को ठीक करने के बजाय धंसे हुए हिस्से के आसपास से यातायात प्रतिबंधित करके चले गए।
विज्ञापन

 

व्यापारियों ने कहा कि मास्टर प्लान की जिन 23 सड़कों का निर्माण शहर में चल रहा है, उनमें नसिया रोड भी शामिल है। पिछले दिनों इस मार्ग पर ड्रेनेज लाइन बिछाई गई थी। उसके बाद सड़क पर पेवर ब्लॉक लगा दिए गए, लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश के कारण मिट्टी धंस गई और पेवर ब्लॉक उबड़-खाबड़ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस कारण दिनभर सड़क पर वाहन गुत्थम-गुत्था होते रहे। पेवर ब्लॉक का इस तरह धंसना दुकानदारों के बीच चर्चा का विषय रहा। उनका कहना था कि बेस पक्का किए बगैर पेवर ब्लॉक लगाए गए। इस बारे में निगम अफसरों का कहना है कि ड्रेनेज लाइन के लिए खुदाई की गई थी। कीचड़ न हो, इस कारण वाहन चालकों की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए थे। वर्षाकाल के बाद सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed