फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-rahul-gandhi-visit-traffic-route-diversion-plan-19-september

इंदौरः राहुल गांधी के लिए एयरपोर्ट से विजय नगर तक लगेंगे स्वागत मंच, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

Sat, 19 Sep 2026 08:12 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 19 Sep 2026 08:12 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर 13 रास्तों पर भारी वाहन बैन रहेंगे तथा 5 रास्ते नो-व्हीकल जोन बनाए गए हैं। दोपहर 1 बजे से नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। एयरपोर्ट से होटल तक 5 स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
indore-rahul-gandhi-visit-traffic-route-diversion-plan-19-september
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 19 सितंबर को आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी शहर में लगभग सात घंटे व्यतीत करेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके पश्चात एयरपोर्ट से रेडिसन होटल के मार्ग में पांच विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा डायवर्शन प्लान जारी किया गया है, जो दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम
एयरपोर्ट पर अगवानी के बाद लवकुश चौराहा, एमआर-10 चौराहा, विजय नगर चौराहा और रेडिसन होटल के समीप स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद वे रेडिसन होटल पहुंचेंगे। शाम लगभग 5 बजे वे रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर करीब साढ़े तीन घंटे बिताएंगे, जिसमें से मंच पर उनकी उपस्थिति लगभग एक घंटे की रहेगी। इसके उपरांत रात 9 बजे वे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा एवं पुलिस निर्देश
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करने तथा परिवर्तित मार्गों का ही प्रयोग करने का आग्रह किया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निजी वाहन लाने से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर भारी वाहन, बस और अन्य व्यावसायिक/लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन मार्गों पर सिटी बस के अलावा अन्य कंपनी बस और सभी प्रकार की बसों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
राऊ चौराहा से राजेंद्र नगर तिराहा की ओर।
नर्मदा नगर चौराहा से राजेंद्र नगर ब्रिज की ओर।
गोपुर चौराहा से चाणक्यपुरी चौराहा की ओर।
बिजलपुर फाटा से चोइथराम चौराहा की ओर।
बिजलपुर चौराहा से केसरबाग की ओर।
आवासा चौराहा से चाणक्यपुरी ब्रिज की ओर।
चाणक्यपुरी चौराहा से चाणक्यपुरी ब्रिज/चोइथराम मंडी की ओर।
ट्रांसपोर्ट नगर (माणिकबाग चौराहा) से चोइथराम चौराहा की ओर।
तीन इमली चौराहा से आईटी पार्क चौराहा की ओर।
तेजाजी नगर चौराहा से आईटी पार्क चौराहा की ओर।
देवगुराड़िया चौराहा से तीन इमली चौराहा की ओर।
रेडिसन चौराहे की ओर जाने वाले भारी वाहन और बसें।

इन मार्गों पर सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
चोइथराम चौराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर।
गड़बड़ी पुलिया (शिव स्क्वायर/बिजलपुर कट) से चोइथराम की ओर।
राजीव गांधी चौराहा से चोइथराम चौराहा की ओर।
तृप्ता ढाबा चौराहा से राजीव गांधी चौराहा की ओर (आवश्यकतानुसार)।
भंवरकुआं चौराहा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए राजीव गांधी चौराहा तक।

यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
कार्यक्रम स्थल के पीछे: शीतल नगर खाली मैदान में पासधारी चार पहिया और दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
राजेंद्र नगर/राऊ/धार की ओर से आने वाले वाहन: बुरहानी सोसायटी की जमीन पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। यह पार्किंग राजेंद्र नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर है।
बिजलपुर चौराहा से केसरबाग रेलवे ब्रिज की ओर: चार पहिया वाहन और बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विजय नगर रिंग रोड से आने वाले वाहन: शुभकारज गार्डन में चार पहिया वाहन और बसें पार्क की जा सकेंगी। त्रिप्ता ढाबे के पीछे काहां मेहरज गार्डन में बसों की पार्किंग रहेगी।

शहर में आने-जाने के लिए बदले रास्ते
राऊ की ओर से आने वाले वाहन: राजेंद्र नगर ब्रिज-नर्मदा चौराहा-गोपुर चौराहा होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
बिजलपुर की ओर से आने वाले वाहन: राजेंद्र नगर थाना चौराहा-राजेंद्र नगर ब्रिज-नर्मदा चौराहा होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
आवासा चौराहा से आने वाले वाहन: किमी नंबर 103 से बाएं मुड़कर चाणक्यपुरी ब्रिज-चाणक्यपुरी चौराहा होकर शहर की ओर जा सकेंगे।
आईटी पार्क की ओर से आने वाले वाहन: त्रिप्ता ढाबा-पिपल्याराव गुरुद्वारा-भोलाराम उस्ताद मार्ग-दीनदयाल उपाध्याय नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक-13-विष्णुपुरी-आदित्य नगर-खातीवाला टैंक होकर शहर की ओर जा सकेंगे।

एयरपोर्ट जाने वाले वाहन: पलासिया-राजकुमार ब्रिज-मरीमाता चौराहा होकर एयरपोर्ट की ओर जाएं।

भारी वाहनों के लिए अलग रूट
राजेंद्र नगर चौराहा से चंदन नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन: चंदन नगर चौराहा-फूटी कोठी चौराहा-गोपुर चौराहा-नर्मदा चौराहा-आरआर कैट चौराहा होकर आना-जाना कर सकेंगे।
राऊ से आने वाले भारी वाहन: पीथमपुर टी-रंगवासा चौराहा-आरआर कैट चौराहा होकर आना-जाना कर सकेंगे।
तेजाजी नगर और देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन: कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed