फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp pwd rest house online booking 267 rest houses common people

मध्य प्रदेश: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक

Mon, 24 Aug 2026 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 08:03 PM IST
सार
Register For Event

मध्य प्रदेश में PWD के 267 विश्राम गृह अब आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग से उपलब्ध हैं। नागरिक वेबसाइट के जरिए कमरा या हॉल बुक कर सकेंगे। नई किराया दरें लागू की गई हैं। भोजन के लिए अलग भुगतान करना होगा। हालांकि कुछ विश्राम गृहों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

विज्ञापन
mp pwd rest house online booking 267 rest houses common people
मप्र में लोनिवि के गेस्ट हाउस में आम लोग भी ठहर सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों या रेस्ट हाउसों में अब आम नागरिक भी ऑनलाइन कमरा बुक करवा ठहर सकते हैं और वहां की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने प्रदेश भर में अपने 267 विश्राम गृहों में इसी माह से आम लोगों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। अब तक इन विश्राम गृहों में ठहरने का अधिकार केवल प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास ही आरक्षित था। आमजन को इन परिसरों में रुकने के लिए विभाग की तय नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा, जिसमें कमरों तथा की दरें तय की गई हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग तथा नई किराया दरें
लोक निर्माण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अब कोई भी नागरिक ऑनलाइन बुकिंग करा सकता है। दिल्ली, भोपाल अथवा देश के किसी भी अन्य स्थान पर बैठा व्यक्ति आवश्यकता के अनुसार किसी भी जिले में रेस्ट हाउस में कमरे या हॉल की उपलब्धता देखकर बुकिंग कर सकता है। इस व्यवस्था से पूर्व 12 वर्ष के लंबे समय के बाद विश्राम गृहों के किराए में बढ़ोतरी की है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने वर्ष 2023 में विश्राम गृह आमजन के लिए खोलने का निर्णय लिया था, जिस पर अब अमल प्रारंभ हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत: पश्चिम मध्य रेल की 8 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपान व्यवस्था और स्थानीय विश्राम गृहों की चुनौतियां
रेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ठहरने की सुविधा मिलने के बावजूद भोजन प्रबंध के लिए यात्रियों को स्वयं वहां मौजूद खानसामा से संपर्क करना पड़ेगा। भोजन के लिए प्रति व्यक्ति निर्धारित दर के आधार पर अलग से भुगतान करना होगा। दतिया के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी ने बताया कि विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग चालू कर दी गई है। वहीं, छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला स्थित रेस्ट हाउस की जिम्मेदारी संभाल रहे उप विभागीय अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि उनके रेस्ट हाउस को भी बुकिंग प्रक्रिया में शामिल तो किया गया है, लेकिन वहां फिलहाल बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि कमरे की बुकिंग तो हो जाएगी, लेकिन भोजन की कोई व्यवस्था वहां उपलब्ध नहीं है।

ऐसे कर सकेंगे PWD रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने रेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। आम नागरिक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उपलब्ध रेस्ट हाउस और तारीख के आधार पर बुकिंग कर सकते हैं। पोर्टल पर अलग-अलग शहरों और स्थानों के रेस्ट हाउस की सूची उपलब्ध है। बुकिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले mppwd.gov.in के Rest House Booking Portal पर जाएं। पोर्टल पर Rest House Booking का विकल्प चुनें। उपलब्ध सूची में से अपनी जरूरत के अनुसार रेस्ट हाउस/स्थान चुनें। इसके बाद ठहरने की तारीख और अन्य मांगी गई जानकारी भरनी होगी। उपलब्धता के आधार पर कमरे का चयन कर बुकिंग रिक्वेस्ट आगे बढ़ाई जा सकेगी। बुकिंग पूरी होने के बाद पोर्टल पर बुकिंग स्टेट और पेमेंट स्टेटस के विकल्प से भुगतान और बुकिंग की स्थिति दिख सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed