फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp student union election congress appoints 13 election incharges after 9 years

Student Union Elections: 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने प्रदेश में उतारे 13 चुनाव प्रभारी

Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
सार
Register For Event

मध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने 13 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी कैंपस और छात्रों के बीच जाकर संवाद करेंगे और एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रणनीति को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
mp student union election congress appoints 13 election incharges after 9 years
छात्र संघ चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी के लिए 13 चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। ये प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में छात्रों से संवाद कर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की ओर से 21 अगस्त को जारी आदेश में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। आदेश में सभी प्रभारियों से छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित छात्रों को सहयोग देकर जीत दिलाने के लिए सक्रियता से दायित्व निभाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फंसाने के लिए मेरे पास भेजते हैं': महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


किस प्रभारी को कितने जिलों की जिम्मेदारी
चुनाव प्रभारी जिम्मेदारी वाले जिले
प्रकाश चौकसे भोपाल
अमन बजाज इंदौर
हेवरन कंसाना ग्वालियर
मंजुल त्रिपाठी रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर
अक्षय दुबे सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़
अजय यादव शहडोल, उमरिया, अनूपपुर
विजय रजक जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी
मयूर जायसवाल नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल
सचिन द्विवेदी भिंड, मुरैना, श्योपुर
अर्पित उपाध्याय रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा
सौरभ यादव शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया
दीपक डंडीर धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर
डॉ. विजय बोडाना उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच


छात्रों के बीच जाएंगे प्रभारी
मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि करीब 9 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण प्रदेश के छात्रों और युवाओं में नाराजगी है। अब कांग्रेस के प्रभारी हर जिले और हर परिसर में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे। परमार ने भाजपा सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने छात्र आंदोलनों के दौरान लाठीचार्ज के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।

एनएसयूआई की जीत का दावा
रवि परमार ने कहा कि आगामी छात्र संघ चुनाव में छात्र एनएसयूआई के समर्थन में मतदान करेंगे और संगठन को बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 13 प्रभारी छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचकर संगठन की रणनीति को मजबूत करेंगे और प्रदेशभर के परिसरों में एनएसयूआई का परचम लहराने के लिए काम करेंगे। 9 साल बाद छात्र राजनीति में चुनावी हलचल तेज होने के साथ कांग्रेस के इस फैसले को परिसरों में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed