{"_id":"6a3a772a0d154ae41e0b7ba9","slug":"omkareshwar-news-a-young-man-who-came-to-omkareshwar-from-delhi-died-after-drowning-in-narmada-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar News: दिल्ली से ओंकारेश्वर आए युवक की नर्मदा डूबने से मौत, आसपास के लोगों ने एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar News: दिल्ली से ओंकारेश्वर आए युवक की नर्मदा डूबने से मौत, आसपास के लोगों ने एक को बचाया
Tue, 23 Jun 2026 05:38 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:38 PM IST
दिल्ली से ओंकारेश्वर दर्शन करने आए दो युवक नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि 17 वर्षीय अजय साहू की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में दिल्ली के युवक की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए दो युवक मंगलवार दोपहर नर्मदा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से एक युवक की जान बचा ली गई, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना लगभग 12 बजे ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र की मोरटक्का पुलिस चौकी के अंतर्गत श्रीश्री रविशंकर आश्रम के सामने नर्मदा नदी के घाट पर हुई। हादसे में 17 वर्षीय अजय साहू की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मोरटक्का पुलिस चौकी का अमला मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद अजय का शव नदी से बाहर निकाला गया। मोरटक्का पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्नान के दौरान युवक अनजाने में गहरे पानी में चले गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें- गंगाखेड़ी के कुएं से मिले देवर-भाभी के शव, दो दिन से थे लापता, देर तक बाइक खड़ी रहने से खुला राज
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में पहुंच गए और तेज बहाव तथा अधिक गहराई के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 17 वर्षीय अजय साहू को नहीं बचाया जा सका।
सावधानी बरतने की अपील के बाद भी लगातार हादसे
उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर बांध से बिजली उत्पादन के बाद पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में जलस्तर और बहाव में लगातार परिवर्तन होता रहता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने तथा निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करने की अपील की जाती है। इसके बावजूद लापरवाही या नदी की गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाने से आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।