{"_id":"6ac4e9129ca5baee160f56f8","slug":"ratlam-guest-teacher-molestation-allegation-tree-tied-assault-case-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतलाम: अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप, लोगों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतलाम: अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप, लोगों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा
Tue, 06 Oct 2026 05:57 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:57 PM IST
रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा शिक्षक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
रतलाम में एक शिक्षक को बाधकर पीटा गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में अतिथि शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने और कुछ लोगों द्वारा शिक्षक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिक्षक के साथ मारपीट करने का वीडियो किसी ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 03 अक्टूबर 2026 की बताई जाती है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुरैना के ग्राम शेरपुर निवासी 21 वर्षीय युवक रतलाम जिले की ताल तहसील क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक आरोपी कुछ दिन पहले नाबालिग छात्र को एक स्थान पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन व अन्य लोग वहां पहुंच गए थे तथा शिक्षक को पकड़ लिया था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे एक स्थान पर ले जाकर पेड़ से बांध दिया था तथा उसके साथ रस्सी व लकड़ी से बेहरमी से मारपीट की थी। वह रो-रोकर छोड़ने के लिए कह रहा था लेकिन इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की जा रही थी। वीडियो में वह रोते हुए उसे छोड़ने की गुहार लगाता हुआ और कुछ लोग उसे मारते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया था। बाद में छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वरुण की गर्दन का बिच्छू टैटू बनेगा पहचान का सुराग, 5 राज्यों में तलाश
विज्ञापन
शिक्षक ने भी लिखाई रिपोर्ट
अतिथि शिक्षक ने पेड़ से बांधकर अपने साथ की गई मारपीट के मामले में ताल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह 3 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब डेढ़ बजे लंच के समय स्कूल से एक परिचित लड़की से मिलने गया था। इस दौरान दोपहर करीब पौने तीन बजे रास्ते में दो व्यक्तियों ने रोका और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे तथा उससे कहने लगे कि वह उनके गांव की लड़की से मिलने क्यों आया है? गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने लकड़ी व रस्सी से मारपीट शुरू कर दी थी। उसे यह कहकर कि गांव में कभी किसी लड़की से मिलने आया तो जान से खत्म कर देंगे। वह आरोपियों को नहीं पहचानता है। ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी के अनुसार शिक्षक की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेककुमार लाल ने बताया कि छात्रा से हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके साथ मारपीट करने वालों पर भी प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
