{"_id":"6ace3d685c7562ea6e02922c","slug":"ratlam-student-murder-case-banswara-girl-boyfriend-arrested-prayagraj-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे कत्ल का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से लापता छात्रा को रतलाम में गला दबाकर मारा, आरोपी प्रेमी यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे कत्ल का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से लापता छात्रा को रतलाम में गला दबाकर मारा, आरोपी प्रेमी यूपी से गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2026 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:47 PM IST
राजस्थान के बांसवाड़ा से लापता 20 वर्षीय छात्रा की रतलाम में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेमी विकास यादव छात्रा को प्रयागराज ले जाने के बहाने रतलाम लाया था। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से लापता प्रथम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा की उसके प्रेमी ने रतलाम में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए कहा कि आरोपी युवक छात्रा को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाने के बहाने रतलाम लाया था। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रतलाम पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपी की मौजूदगी में घटनास्थल और होटल का मुआयना कराकर घटना का नाटकीय रूपांतरण भी कराया।
होटल में चार घंटे बिताए, संबंध बनाए
बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा नौ अक्तूबर से अपने घर से गायब थी। परिजनों ने गांव की ही मावे की दुकान पर काम करने वाले 20 वर्षीय विकास यादव पर शंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विकास मूल रूप से उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पास का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि नौ अक्तूबर की शाम आरोपी छात्रा को रतलाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित मनोहर गली के एक होटल में ले गया। दोनों होटल के कमरा नंबर दो में लगभग चार घंटे तक ठहरे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने होटल में युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद वह युवती को उत्तर प्रदेश ले जाने का झांसा देकर पैदल ही स्टेशन के पीछे वाले रास्ते से बकरा पुल की तरफ ले गया।
ये भी पढ़ें- नया खुलासा: बिना जांच 96 घंटों में जारी हुए बांग्लादेशियों के भारतीय दस्तावेज, दान के रूप में मिलता था कमीशन
विज्ञापन
पटरियों के पास नाली में 10 अक्तूबर को मिला था शव
प्लेटफॉर्म नंबर चार से आगे बकरा पुल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर विकास ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और शव पटरियों के किनारे बनी नाली में फेंककर प्रयागराज भाग गया। 10 अक्तूबर की सुबह लगभग 11:00 बजे जीआरपी को रेलवे पटरियों के पास युवती का लावारिस शव मिला। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने शिनाख्त न होने पर शव को मेडिकल कॉलेज में रखवाया। पुलिस ने सभी थानों में युवती की फोटो भेजी। 12 अक्तूबर को बांसवाड़ा पुलिस ने फोटो देखकर युवती की पहचान की। मंगलवार को परिजन रतलाम पहुंचे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर छात्रा का स्कूल बैग, किताबें और कॉलेज यूनिफॉर्म बरामद हुई है।
घटना के बाद राजस्थान पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। आरोपी गांव में परिवार के किसी सदस्य के निधन के कार्यक्रम में शामिल होकर मुंडन करवा चुका था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और आरोपी के किसी अन्य युवती से संबंध होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।