फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Pandit Pradeep Mishra to Join Grand Kanwar Yatra from Sevan River on August 25

MP News: सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 KM कांवड़ यात्रा, पंडित प्रदीप मिश्रा भी होंगे शामिल

Thu, 20 Aug 2026 01:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 01:02 PM IST
सार
Register For Event

Madhya Pradesh News: 25 अगस्त को सीहोर में सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी। पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं कांवड़ लेकर करीब 11 किलोमीटर पैदल चलेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने डायवर्जन, सुरक्षा, पार्किंग और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तैयार की हैं।

विज्ञापन
MP News: Pandit Pradeep Mishra to Join Grand Kanwar Yatra from Sevan River on August 25
कथावाचक प्रदीप मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर की धरती पर 25 अगस्त को शिवभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। सीवन नदी तट से कुबेरेश्वर धाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं कांवड़ लेकर पैदल शामिल होंगे। वे सीवन नदी से जल लेकर करीब 11 किलोमीटर की यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन


खुद कांवड़ उठाकर 11 किलोमीटर चलेंगे प्रदीप मिश्रा
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के अनुसार, 25 अगस्त की यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वयं कांवड़ लेकर पैदल चलना रहेगा। सुबह 9 बजे सीवन नदी से यात्रा शुरू होगी। भगवा ध्वजों और शिवभक्तों से सजे मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन


200 से ज्यादा जगहों पर श्रद्धालुओं की सेवा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 200 से अधिक सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सेवादार पेयजल, फलाहार, चाय और प्रसादी की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन में 30 लाख भक्त पहुंचे, करोड़ तक पहुंचने का दावा
सावन में सीवन नदी से जल लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। समिति के अनुसार अब तक करीब 30 लाख भक्त धाम पहुंच चुके हैं। सावन के शेष दिनों में यह संख्या एक करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

19 अगस्त से रुद्राक्ष वितरण अस्थायी रूप से बंद
भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 19 अगस्त से रुद्राक्ष वितरण आगामी निर्देश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। समिति के अनुसार भीड़ प्रबंधन के साथ यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

23 अगस्त से लागू रहेगा डायवर्जन प्लान
यात्रा को देखते हुए 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। भोपाल-इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। छोटे और यात्री वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

डाक कांवड़ लेकर भी पहुंच रहे शिवभक्त
नर्मदापुरम समेत दूर-दराज के इलाकों से शिवभक्त कांवड़ लेकर कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। युवा डाक कांवड़िए दौड़ते हुए लंबी दूरी तय कर रहे हैं। बारिश और धूप के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।

2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
24 और 25 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें दूसरे जिलों से बुलाए गए करीब 1500 पुलिसकर्मी और सीहोर जिले के 500 से 1000 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कुबेरेश्वर धाम समिति के करीब 600 वॉलंटियर्स भी प्रशासन की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस रहेंगी तैनात
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस तैनात रहेंगी। कुबेरेश्वर धाम में अस्थायी आईसीयू युक्त अस्पताल की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।


रेलवे स्टेशन से धाम तक भी रहेगी निगरानी
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वर धाम तक पहुंचाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed