{"_id":"5f4cf5458017164ff1704082","slug":"maharashtra-bjp-uttar-bhartiya-morcha-distributed-smartphone-to-students-in-khambhapada-of-aarey-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने आरे कालोनी के खंभापाड़ा में छात्रों को बांटे स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने आरे कालोनी के खंभापाड़ा में छात्रों को बांटे स्मार्टफोन
Mon, 31 Aug 2020 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Children received Smartphones
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई में गोरेगांव के आरे कालोनी परिसर स्थित आदिवासी क्षेत्र खंभापाडा में स्मार्टफोन पाकर आदिवासी बच्चों के चेहरे खिल गए। परिजन खुश हैं कि अब उनके बच्चे भी ऑनलाइन शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन बांटे। उन्होने कहा कि आदिवासी बच्चों को स्मार्टफोन सौंपने के बाद उनके माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान से सुखद अहसास मिला।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण स्कूल-कालेज कई महीने से बंद हैं। कई स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा संचालित की जा रही है, लेकिन गरीब छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं होने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। भाजपा (उभामो) के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में नौकरियां चली गई हैं। लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में गरीब जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल खरीद कर देना उनके माता-पिता के लिए संभव नहीं है। पांडेय ने कहा कि आरे कालोनी के खंभा पाड़ा में रहने वाले आदिवासी बच्चों के सामने यह बड़ी समस्या थी।
विज्ञापन
इसलिए उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से 25 आदिवासी छात्रों को स्मार्टफोन बांटा गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना हमारा मकसद है और इसी उद्देश्य के तहत बच्चों को स्मार्टफोन दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा नेता व सिद्धिविनाय मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी उदयप्रताप सिंह भी मौजूद थे।