फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: Coronavirus is being eliminated in Dharavi, no deaths in the past 10 days

मुंबईः धारावी में हो रहा है कोरोना वायरस का सफाया, बीते 10 दिनों में नहीं हुई कोई मौत

Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Aug 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Coronavirus is being eliminated in Dharavi, no deaths in the past 10 days
धारावी में घर-घर जा कर लोगों की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : एएनआई (फाइल)

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी व घनी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आने के बाद अब मौत का सिलसिला भी थम गया है। अधिकारियों का दावा है कि बीते 10 दिन में धारावी में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। मुंबई में कोरोना से जंग लड़ रही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए यह काफी सुकुनदायक है।

विज्ञापन


मध्य मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में एक अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमित रोगी मिला था और उसी दिन उसकी मौत भी हो गई थी। इससे बीएमसी अधिकारियों में खलबली मच गई थी और राज्य सरकार को मुंबई में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को लेकर चौकन्नी हो गई थी।
विज्ञापन


धारावी की घनी बस्ती में प्रत्येक झोपड़पट्टियों में 8-10 लोग रहते थे। वहीं, जनसंख्या के अनुपात में यहां सार्वजनिक शौचालयों का भी भारी अभाव है। ऐसी स्थिति में यहां समाजिक दूरी का पालन करना संभव ही नहीं था। फिर भी बीएमसी ने इस इलाके में एहतियातन दो कोविड सेंटर बनाया, जिसमें संक्रमित लोगों को भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धारावी में त्रिपल टी फार्मूला यानि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट के जरिए कोरोना पर नियंत्रण की कोशिश की गई। धीरे-धीरे यह फार्मूला काम करने लगा। इस बीच, धारावी से सटे माहिम में 200 बिस्तरों का कोविड सेंटर बनाया गया जहां मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया कराई गई।

बीएमसी एपडेमिक सेल के अनुसार अब तक धारावी में 2,617 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 2,271 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 256 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 67 लोग अप्रैल में, 154 मई में, 37 जून में और 7 की मौत जुलाई में हुई।


एक अगस्त के बाद अब तक किसी भी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं हुई है लेकिन इस क्षेत्र 88 अब भी कोरोना संक्रमित हैं। धारावी में कोरोना संक्रमित मरीजों से संबंधित ब्यौरा इस प्रकार है।

धारावी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या       -2671
संदिग्ध गंभीर मरीजों की संख्या                   -15,980
संदिग्ध सामान्य मरीजों की संख्या                 -48,688
होम क्वरंटीन हुए लोगों की संख्या                 -47,358
संस्थागत क्वरंटीन की संख्या                       -15,281
स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या                       - 2271
मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की संख्या       -88
अब तक हुई कुल मौतों की संख्या                -256   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed