{"_id":"610e5cdd8ebc3ebc773acb26","slug":"maharashtra-cop-attacked-by-three-men-for-questioning-them-about-not-wearing-masks-trio-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार, बिना फेस मास्क के बाहर घूमने पर रोका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र: कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार, बिना फेस मास्क के बाहर घूमने पर रोका था
Sat, 07 Aug 2021 03:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:45 PM IST
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल से कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है, जब बिना फेस मास्क के घूम रहे तीन लोगों को कांस्टेबल ने रोका और इसकी वजह जाननी चाही।
विज्ञापन
mumbai police letter to cm
विस्तार
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक पुलिस कांस्टेबल से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि कोरोना महामारी के बावजूद तीनों बिना फेस मास्क पहने बाहर घूम रहे थे। इसलिए कांस्टेबल ने उन्हें रोका और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात सिडको के वसंतराव नाइक चौक पर हुई, जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था। यहां उन्होंने देखा कि तीनों लोगों ने फेस मास्क नहीं पहना हुआ था। उन्होंने उन्हें रोका और इस बारे में उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनके बीच बहस होने लगी और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने न केवल कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसकी पिटाई भी की और पत्थर से हमला भी किया। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों की पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्डे के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।