फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Mumbai Sister lays honey trap to kill brothers killer arrested

मुंबईः भाई के हत्यारे को मारने के लिए बहन ने बिछाया हनी ट्रैप का जाल, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 12 Jan 2021 10:41 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Sister lays honey trap to kill brothers killer arrested
पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बदले की आग में जलकर अक्सर लोग किसी भी हद को पार कर देते हैं और बड़े से बड़ा जुर्म कर बैठते हैं। इस बात का उदाहरण मुंबई के मलाड में देखने को मिला। यहां रहने वाली एक युवती ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के इरादे से हत्यारे को पहले तो हनी ट्रैप में फंसाया, फिर जंगल में ले जाकर उसकी जान लेने की पूरी कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, मलाड में पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच जून 2020 में लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में मोहम्मद सादिक नाम के शख्स ने 24 वर्षीय अल्ताफ शेख को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। इस वारदात से अल्ताफ की बहन यासमीन को गहरा सदमा लगा। ऐसे में उसने आरोपी से बदला लेने की ठान ली। 
विज्ञापन


इसके लिए यासमीन ने अल्ताफ के पांच दोस्तों से मदद मांगी। पुलिस ने इन पांच आरोपियों की पहचान ओवैस शेख, फारूक शेख, मनीष सैय्यद, सत्यम पांडे और जाकिर खान के तौर पर की है। इन सभी ने सादिक की हत्या की साजिश रचने में यासमीन की मदद की। आरोपियों ने सादिक को हनी ट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यासमीन इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर सादिक से प्यार का नाटक करने लगी। उसने सादिक को मुंबई के छोटा कश्मीर इलाके में बुलाया। इस दौरान यासमीन वहां नहीं गई थी। सादिक जैसे ही बताई गई जगह पर पहुंचा। वहां एंबुलेंस लेकर मौजूद यासमीन के पांच दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने सादिक को वसई नायगांव के जंगल में ले जाकर मारने की योजना बनाई थी। 


इस दौरान एक स्थानीय नागरिक ने उन्हें सादिक को जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाते देख लिया। उसने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। जब सादिक को किडनैप करके आरोपी युवकदहिसर चेक नाका से गुजर रहे थे। वहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इससे सादिक की जान बच गई। सभी आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed