{"_id":"6a892ebc1a5a4ec36c0a2673","slug":"budhaditya-rajyog-2026-powerful-sun-mercury-rajyog-do-these-5-things-for-wealth-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budhaditya Rajyog 2026: सूर्य-बुध की युति से बन रहा शुभ योग, जानें 5 उपाय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budhaditya Rajyog 2026: सूर्य-बुध की युति से बन रहा शुभ योग, जानें 5 उपाय
Budhaditya Yoga 2026: सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इसे बुद्धि, करियर और आर्थिक उन्नति से जुड़ा शुभ योग माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ खास उपाय करने से धन-समृद्धि और सफलता के अवसर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बुधादित्य राजयोग 2026
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Budhaditya Yoga Upay 2026: ज्योतिष में ग्रहों की युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि एक ही राशि में दो ग्रहों का साथ आना कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है। आज यानी 22 अगस्त 2026 को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से सूर्य और बुध की युति बनी है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य की राशि सिंह में बने इस योग को करियर, धन, बुद्धि, आत्मविश्वास और मान-सम्मान के लिहाज से शुभ माना जाता है। ऐसे में इस योग के दौरान कुछ खास उपाय करना लाभकारी माना जाता है।
सूर्य और बुध का एक ही राशि में होना बुधादित्य योग कहलाता है।
- फोटो : adobe stock
क्या होता है बुधादित्य राजयोग?
वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध का एक ही राशि में होना बुधादित्य योग कहलाता है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, यश और सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाले बुधादित्य योग को करियर, आर्थिक स्थिति और ज्ञान के लिहाज से शुभ माना जाता है।
3 of 8
कब तक रहेगा बुधादित्य राजयोग?
- फोटो : adobe stock
कब तक रहेगा बुधादित्य राजयोग?
22 अगस्त 2026 को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने के साथ सूर्य और बुध की युति बनी है। यह योग 7 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। खास बात यह है कि बुधादित्य योग सूर्य की स्वराशि सिंह में बन रहा है, इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
- फोटो : amar ujala
इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि
बुधादित्य राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर भी बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए नई डील या नए संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। आर्थिक रूप से भी स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
5 of 8
आय के नए स्रोत बनने के साथ पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग धन और पारिवारिक मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। आय के नए स्रोत बनने के साथ पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से अटके किसी काम के पूरा होने से राहत मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।