Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। चूंकि यह भारत के समय से विपरीत है, इसलिए इसका प्रभाव मान्य नहीं होगा और यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई भी नहीं देने वाला है। परंतु चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। ज्योतिषियों की मानें, तो शनि की राशि में ग्रहण का लगना उसके नकारात्मक प्रभाव को और भी कई गुना बढ़ा रहा है। ऐसे में समय कुछ राशि वालों के लिए कष्टकारी हो सकता है। जातकों को सेहत परेशान कर सकती है, वहीं व्यापार में भी कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। ऐसे में किन राशियों को सावधानी रखने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं।
Chandra Grahan 2026: 2 दिन बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कुंभ सहित इन राशि वालों पर रहेगा भारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:02 PM IST
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जातकों को सेहत, नौकरी और कारोबार से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन