फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

Mon, 31 Aug 2026 03:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 31 Aug 2026 03:24 PM IST
सार
Register For Event

Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026: मंगल का गोचर कुछ राशि वालों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। साथ ही जातकों को मनचाहे परिणामों से लेकर सफलता-सम्मान की प्राप्ति भी संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
mangal nakshatra gochar on 2 September 2026 these zodiac will be shine
Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026: मंगल 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। वे इस नक्षत्र में 24 सितंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्योतिष में भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। वहीं, मंगल ऊर्जा, साहस और भूमि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में मंगल और बृहस्पति के नक्षत्र का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को करियर में अच्छे परिणम और कारोबार में नए अवसर प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। साथ ही अटके हुए काम पूरे होने और भाग्य का साथ मिलने के भी योग बनेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट
भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग
 

mangal nakshatra gochar on 2 September 2026 these zodiac will be shine
Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बड़ी यात्रा पर आप निकल सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

mangal nakshatra gochar on 2 September 2026 these zodiac will be shine
Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मनचाही नौकरी की प्राप्ति होने से वे स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस दौरान करियर और कारोबार में आपको मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। निवेश में अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ घूमने की योजना आप बनाएंगे।
2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal nakshatra gochar on 2 September 2026 these zodiac will be shine
Mangal Nakshatra Gochar On 2 September 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों का भाग्योदय रहेगा। लंबे समय से अटके किसी काम में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी पुराने काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत भरी सांस आप लेंगे। साथ ही करियर और आर्थिक मामलों में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
इन आदतों से बढ़ने लगता है शनि का प्रकोप, साढ़ेसाती के दौरान ना करें ये काम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed