फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vyatipat Yog: सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग बढ़ाएगा परेशानी, 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Mon, 24 Aug 2026 12:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 12:39 PM IST
सार
Register For Event

Surya-Chandra Vyatipat Yog: 31 अगस्त 2026 को सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव से व्यतिपात योग बनने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का असर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के जातकों को इस दौरान करियर, धन और निजी जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
Sun-Moon Vyatipat Yog May Increase Troubles 4 Zodiac Signs Need to Be Cautious
व्यतिपात योग - फोटो : amar ujala

Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह पिता, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और करियर से जुड़े मामलों के कारक हैं, जबकि चंद्रमा मन, भावनाओं और माता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में आते हैं, तब व्यतिपात योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। 31 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 06:22 बजे सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग बनने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग के दौरान कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों को इस अवधि में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।

Sun-Moon Vyatipat Yog May Increase Troubles 4 Zodiac Signs Need to Be Cautious
आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें, क्योंकि मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

Sun-Moon Vyatipat Yog May Increase Troubles 4 Zodiac Signs Need to Be Cautious
परिवार में किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में असमंजस और अनिश्चितता बढ़ा सकता है। विरोधियों या छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। मानसिक तनाव बढ़ने के साथ काम का दबाव भी अधिक महसूस हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun-Moon Vyatipat Yog May Increase Troubles 4 Zodiac Signs Need to Be Cautious
कार्यस्थल पर सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ने की आशंका है। कार्यस्थल पर सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। इस अवधि में अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि छोटी गलती मान-सम्मान को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Sun-Moon Vyatipat Yog May Increase Troubles 4 Zodiac Signs Need to Be Cautious
प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए व्यतिपात योग मानसिक तनाव और उलझन बढ़ाने वाला हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में नई पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। इस दौरान बोलने से पहले अपने शब्दों पर अच्छी तरह विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed