फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य का तुला गोचर इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, 1 महीना बिजनेस-नौकरी में आएंगी परेशानियां

Tue, 13 Oct 2026 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Oct 2026 11:10 AM IST
सार
Register For Event

Surya Tula Gochar 2026 Negative Impact: सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा करियर-कारोबार में देरी होने या खर्च बढ़ने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। 

विज्ञापन
surya gochar 2026 17 october negative impact on zodiac know sun transit in libra horoscope
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Tula Gochar 2026 Negative Impact: सूर्य जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इस साल 17 अक्तूबर 2026 को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूर्य तुला में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुला राशि में सूर्य नीच अवस्था में होते हैं। ऐसे में सूर्य के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।  ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पद और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव होने से कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में किन राशि वालों को सावधानी रखनी है, आइए जानते हैं।


शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Trending Videos
surya gochar 2026 17 october negative impact on zodiac know sun transit in libra horoscope
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ मामलों में चुनौतियां बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने अधूरे काम पूरे करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने या काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण दबाव महसूस हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। इसके अलावा, इस अवधि में कामकाज की भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। 
शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

surya gochar 2026 17 october negative impact on zodiac know sun transit in libra horoscope
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर रिश्तों और आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। करीबी लोगों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। इस समय अनावश्यक तनाव से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2026 17 october negative impact on zodiac know sun transit in libra horoscope
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर मेहनत बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो रही है। इसके अलावा, किसी व्यक्ति से मिलने वाली रकम में देरी होने की आशंका है, जिससे पैसों से जुड़ी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। यदि आप किसी बड़े खर्च या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़े सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें।

31 अक्तूबर को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे गुरु बृहस्पति, नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed