फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग का संयोग, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

Tue, 06 Oct 2026 03:07 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Oct 2026 03:07 PM IST
सार
Register For Event

Vaidhriti Yog Impact: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर 2026 को वैधृति योग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जातकों को काम को लेकर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है

विज्ञापन
Vaidhriti Yog 2026 Impact on Zodiac Sign these will face problems
Vaidhriti Yog Impact - फोटो : अमर उजाला AI

Vaidhriti Yog Impact: ज्योतिष शास्त्र में सभी योगों का जिक्र किया गया है, जिनका व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। इन्हीं में से एक वैधृति योग है, जिसे ज्योतिष में अशुभ योगों में गिना जाता है। मान्यता है कि, इस योग के प्रभाव से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बार शारदीय नवरात्रि के दौरान वैधृति योग का संयोग बनने जा रहा है। बता दें कि, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर 2026 को वैधृति योग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान कामकाज में रुकावटें आने के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि वालों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, आइए जानते हैं।


सुख और वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी: कन्या और मकर समेत इन राशि वालों की सुख-सुविधा में होगा इजाफा

Trending Videos
Vaidhriti Yog 2026 Impact on Zodiac Sign these will face problems
Vaidhriti Yog - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि

  • वैधृति योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के बनते हुए काम अटक सकते हैं।
  • किसी निवेश को करना आपके लिए परेशानियों को बुलावा देना जैसा साबित होगा।
  • घर और बाहर दोनों जगह समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
  • किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। 
  • कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता जरूरी है।
  • अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाते समय हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें। 
  • लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में आराम के लिए समय निकालें। 

लकी राशियां: शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग

Vaidhriti Yog 2026 Impact on Zodiac Sign these will face problems
Vaidhriti Yog - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 
  • कामकाज की व्यस्तता के चलते अपनी दिनचर्या और खान-पान को नजरअंदाज न करें। 
  • व्यापार में कोई बनता हुआ काम अटक सकता है, जिससे मन दुखी रहेगी।
  • महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। 
  • किसी भी तरह के जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की कोशिश करें।
  • स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत उचित सलाह लें।
  • पारिवारिक माहौल में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

गुरु अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को धन और करियर के मामले में रहना होगा सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaidhriti Yog 2026 Impact on Zodiac Sign these will face problems
Vaidhriti Yog - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि

  • मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और जरूरी फैसले पूरी समझदारी के साथ लें। 
  • कोई अशुभ खबर आपको सुनने को मिल सकती है।
  • व्यापार में दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।
  • सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय भी संयम बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा। 
  • पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतें और बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा फैसला न लें।

लकी राशियां: शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed