फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज थाने जाता था साहिल: एक FIR से राहुल ने पलटा पूरा खेल, CJP के जेन-जी आंदोलन में सेंध; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Fri, 21 Aug 2026 09:06 PM IST
विकास कुमार संदीप वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
संदीप वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 09:06 PM IST
सार
Register For Event

जंतर मंतर पर लगभग एक माह से अधिक चले धरना-प्रदर्शन में एक ओर जहां कॉकरोच पार्टी ने जेन-जी के मुद्दे पर देशभर से युवाओं का समर्थन बटोरा था। अब इसी प्रदर्शन में पैलट गन से घायल हुए साहिल लोचब की एफआईआर कराकर राहुल गांधी ने युवाओं का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
sahil lochab visit police station daily Rahul gandhi turned the game by FIR
राहुल गांधी और साहिल का परिवार - फोटो : अमर उजाला

कॉकरोच पार्टी के 20 जुलाई को प्रदर्शन में पैलट गन से घायल साहिल लोचब ठीक होने के बाद से कई बार कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थाने के चक्कर काट चुका था। कई बार थाने से लौटा दिए जाने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एक माह बाद अब दोबारा से राहुल गांधी ने स्वयं धरना दिया, तब जाकर साहिल की एफआईआर दर्ज हो पाई। दूसरी ओर, साहिल के मुद्दे पर एलओपी राहुल गांधी ने न केवल पैलट गन के मुद्दे से केंद्र सरकार को अपने कदम पीछा करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही देशभर में जेन जी के मुद्दे को हवा दे दी है।

sahil lochab visit police station daily Rahul gandhi turned the game by FIR
राहुल गांधी और पीड़ित साहिल - फोटो : पीटीआई

युवाओं के बीच बढ़ेगी राहुल की लोकप्रियता?
जंतर मंतर पर लगभग एक माह से अधिक चले धरना-प्रदर्शन में एक ओर जहां कॉकरोच पार्टी ने जेन-जी के मुद्दे पर देशभर से युवाओं का समर्थन बटोरा था। अब इसी प्रदर्शन में पैलट गन से घायल हुए साहिल लोचब की एफआईआर कराकर राहुल गांधी ने युवाओं का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही सुबह से लेकर शाम तक धरना-प्रदर्शन में बने रहने से उन्होंने नेतृत्व क्षमता और जुझारू व्यक्तित्व का परिचय दिया है। धरने और प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी के प्रदर्शन से बड़ी लकीर खींचने का प्रयास किया गया है। अब देखना यह है कि दिल्ली या पूरे देश में इसका कितना फायदा कांग्रेस या राहुल गांधी को मिलेगा। खासकर युवाओं के बीच राहुल गांधी की कितनी लोकप्रियता बढ़ेगी।

sahil lochab visit police station daily Rahul gandhi turned the game by FIR
राहुल गांधी और शिकायतकर्ता साहिल। - फोटो : पीटीआई

सीजेपी के प्रदर्शन में घायल लेकिन साथ राहुल गांधी ने दिया
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासकर इस बात की चर्चा थी कि एक ओर जहां सीजेपी के प्रदर्शन में साहिल लोचब पैलट गन से घायल हुआ था लेकिन उसका मुद्दा सीजेपी ने नहीं उठाया। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा थी कि सीजेपी इस मामले में कुछ करती इससे पहले राहुल गांधी इस मुद्दे को ले उड़े। अब एफआईआर कराने की जीत से उन्हें जेन-जी के हितैषी बनने का भी मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sahil lochab visit police station daily Rahul gandhi turned the game by FIR
राहुल गांधी। - फोटो : पीटीआई

पुलिस का वर्जन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ। शिकायतकर्ता साहिल की शिकायत पर थाना संसद मार्ग में 0085/2026 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी-कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed