फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Office Friendship Mistakes That Could Affect Your Career

ऑफिस फ्रेंडशिप: दफ्तर की दोस्ती रोक सकती है आपकी तरक्की? इन बातों को न करें नजरअंदाज

Tue, 13 Oct 2026 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
Register For Event

Workplace Friendship Tips: ऑफिस में दोस्ती कब आपके करियर के लिए नुकसान बन सकती है? जानें ऑफिस की राजनीति, निजी बातें साझा करने और प्रोफेशनल सीमाएं बनाए रखने से जुड़े जरूरी टिप्स।

विज्ञापन
Office Friendship Mistakes That Could Affect Your Career
दफ्तर में दोस्ती से करियर को नुकसान - फोटो : Ai

विस्तार

Office Friendship: अपने दिन का ज्यादा समय आप दफ्तर में गुजारते हैं। ऐसे में सहकर्मियों के सात दोस्ती होना लाजमी है। दफ्तर में सहकर्मियों संग अच्छी दोस्ती काम को आसान और माहौल को खुशनुमा बना सकती है। साथ में लंच करना, काम में मदद करना और अपनी परेशानियां साझा करना सामान्य बात है। लेकिन कभी-कभी यही दोस्ती आपके प्रोफेशनल जीवन में परेशानी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन


कई बार दफ्तर की दोस्ती ही आपके करियर, उन्नति में बाधा ला सकती है। जब आप दफ्तर के दोस्तों से जरूरत से ज्यादा निजी बातें साझा करते हैं, काम में पक्षपात करते हैं या हर स्थिति में दोस्त का साथ देने लगते हैं, तो इसका असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन


दफ्तर में दोस्ती करना गलत नहीं, लेकिन कुछ गलतियां करना नुकसानदायक हो सकता है। यहां उन गलतियों या संकेतों के बारे में बताया जा रहा है, जो दफ्तर की दोस्ती में आमतौर पर लोग कर बैठते हैं। इससे उनका करियर प्रभावित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  • जब निजी बातें दफ्तर में फैलने लगें

अगर आप अपनी सैलरी, निजी समस्याएं या करियर प्लान हर सहकर्मी से साझा करते हैं, तो ये बातें गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकती हैं। इसलिए भरोसा करने से पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझें।

 

  • दोस्ती के कारण काम प्रभावित होना

दोस्त की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन बार-बार उसका काम अपने ऊपर लेना आपकी जिम्मेदारियों और प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें।


 

  • दफ्तर की राजनीति में फंसना

किसी दोस्त के कहने पर दूसरे सहकर्मियों की बुराई करना या दफ्तर की राजनीति में शामिल होना आपकी प्रोफेशनल छवि खराब कर सकता है।
 

  • काम और दोस्ती के बीच संतुलन रखें

ऑफिस में दोस्त बनाना गलत नहीं है। जरूरी है कि आप निजी रिश्तों और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच स्पष्ट सीमाएं बनाए रखें। विनम्रता, निष्पक्षता और अपने काम पर ध्यान देकर आप दोस्ती भी निभा सकते हैं और करियर भी सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed