फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?

Wed, 14 Oct 2026 05:04 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 14 Oct 2026 05:04 PM IST
सार
Register For Event

Flour storage tips: आटे को लंबे समय तक स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इन आसान घरेलू टिप्स को अपनाकर आप आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और बार-बार खराब होने की परेशानी से बच सकते हैं।

विज्ञापन
What can be done to prevent flour from spoiling over a long period
लंबे समय तक आटे को सुरक्षित स्टोर रखने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock

LongTime Flour storage tips:  गेहूं का आटा भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल रोजाना होता है। कई लोग बार-बार खरीदारी से बचने के लिए एक साथ ज्यादा मात्रा में आटा खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर आटे में घुन और कीड़े लग सकते हैं, नमी आ सकती है और उसकी गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। ऐसे में आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए सही स्टोरेज तरीके अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के कुछ उपायों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिससे आप महीनों तक आटे को स्टोर कर सकते हैं।

Trending Videos
What can be done to prevent flour from spoiling over a long period
एयरटाइट कंटेनर - फोटो : Adobe Stock
एयरटाइट कंटेनर

 


आटे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए स्टील, कांच या अच्छी गुणवत्ता वाले प्लास्टिक के एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें। इससे बाहरी नमी और कीड़ों के संपर्क में आने का खतरा कम होता है। ध्यान रखें कि डिब्बा पूरी तरह साफ और सूखा हो और हर बार इस्तेमाल के बाद उसका ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इससे आटे की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे घुन व कीड़ों से बचाने में मदद मिलती है।

What can be done to prevent flour from spoiling over a long period
तेजपत्ता या नीम की पत्तियों का प्रयोग - फोटो : freepik
तेजपत्ता या नीम की पत्तियों का प्रयोग


जिस कंटेनर में आप आटे को स्टोर कर रहें है, उसमें 5-6 तेज पत्ते या नीम की कुछ सूखी पत्तियां डाल दें। कीड़ों और घुन से बचाने के लिए डिब्बे में कुछ सूखी नीम की पत्तियां या तेजपत्ता डालना फायदेमंद होता है। तेज पत्ते की स्मेल बहुत स्ट्रांग होती है। जिसकी वजह से कीड़े इसके नजदीक नहीं आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What can be done to prevent flour from spoiling over a long period
फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर - फोटो : एआई जनरेटेड
आटे को फ्रिज में भी कर सकते हैं स्टोर
 

 

लंबे समय तक आटे को फ्रिज में स्टोर करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आटे को एयरटाइट प्लास्टिक बैग या कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। ध्यान रहे कि आटे में नमी न पहुंचे, क्योंकि इससे उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। जरूरत के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा स्टोर करें, ताकि उसे इस्तेमाल करना आसान रहे और वह लंबे समय तक सुरक्षित बना रहे।

विज्ञापन
What can be done to prevent flour from spoiling over a long period
आटे में करें सूखे हाथों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock
सूखे हाथों का इस्तेमाल
 


आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए उसे निकालते समय साफ और पूरी तरह सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। गीले हाथों या चम्मच से आटे में नमी पहुंच सकती है, जिससे उसमें फफूंद लगने और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर बार आटा निकालने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इस छोटी-सी सावधानी से आटे की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed