{"_id":"6adcbe3e2e4d6c9f010b00b9","slug":"mp-dhar-narmada-micro-irrigation-project-cm-mohan-yadav-72000-farmers-benefit-2026-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसानों को सौगात: सीएम ने 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन, 72 हजार किसानों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सौगात: सीएम ने 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन, 72 हजार किसानों को होगा फायदा
Sat, 24 Oct 2026 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार/भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:48 PM IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के सरदारपुर में 2,387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया। इससे धार और झाबुआ के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में 188 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी हुआ।
विज्ञापन
धार में सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने धार जिले के सरदारपुर स्थित खेल परिसर से नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने इस परियोजना के तैयार रूट मैप का अवलोकन भी किया। 2,387.60 करोड़ रुपये की इस परियोजना से हजारों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने 188 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने यहां लगाई प्रदर्शनी और स्टॉल्स का अवलोकन किया, उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने उनके निर्माण, विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में भी जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 317 करोड़ 86 लाख भी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए।
Trending Videos
सीएम यादव ने सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया
- फोटो : अमर उजाला
किसानों-महिलाओं का रुकेगा पलायन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब धार को भी रेलवे लाइन की सौगात मिल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने धार में अपने जन्मदिन पर पीएम मित्र पार्क की बड़ी सौगात दी। इस परियोजना से निमाड़-मालवा क्षेत्र के 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। अब एक ही स्थान पर कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से रेडीमेड गारमेंट्स तैयार किए जाएंगे। प्रदेश के तीन लाख लोगों को पीएम मित्र पार्क से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अब धार-झाबुआ के युवा, किसान और महिलाएं पलायन नहीं करेंगी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से दोनों जिलों के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

धार में सीएम मोहन यादव ने योजनाओं की राशि बांटी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों और लाड़ली बहनों को राशि लगातार मिलती रहेगी। किसान कल्याण वर्ष में किसानों को लगातार सौगात मिल रही है। प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की गई है। अगर कोई किसान 43 लाख रुपये की 25 गाय-भैंस खरीदकर डेयरी शुरू करता है तो उसे 10 लाख रुपये का अनुदान सरकार देगी। दूध उत्पादन बढ़ने के किसानों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की है। इससे त्योहार के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री करवाने का संकल्प लिया है। इससे गांवों में रहने वाले भाई-बहनों को उनके मकान और भूमि की पक्की रजिस्ट्री मिलेगी और वे भी बैंक या अन्य किसी एजेंसी से ऋण लेने के पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमका-झमका माता के स्थान को श्रीकृष्ण पाथेय योजना में शामिल कर तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। धार जिले के इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण ने माता रुकमणी से विवाह किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। आज धार जिले को कुल 2400 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इसमें माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अलावा 25 करोड़ की लागत के 4 पुलों का लोकार्पण, 15 करोड़ के विद्यालय भवन, 50 बेड अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण भी शामिल हैं। साथ ही आज 188 करोड़ के 35 नए कार्यों का भूमि-पूजन हो रहा है। इसमें कन्या विद्यालय भवन, आईटीआई भवन, अमका-झमका माता मंदिर के लिए 3 करोड़ की लागत से विकास कार्य भी भूमि-पूजन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो गांव सिंचाई परियोजनाओं से छूट गए हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। धार को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। यहां के भगोरिया पर्व को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा दिया है।

धार में सीएम मोहन यादव ने स्कूटी वितरण भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
संकल्प पूरा कर रही सरकार
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 100 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का संकल्प लिया है। आज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के 72 हजार किसान भाई-बहन लाभान्वित हुए हैं। इस परियोजना को तत्कालीन कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने असंभव करार दे दिया था। आज समय बदल गया है। हमारे किसान भाई नर्मदा मैया और माही माता के जल से एक नहीं, तीन फसलें लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब-जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। बहुत जल्द प्रदेश का कोना-कोना सिंचित होगा। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास सहित हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से प्रदेश में औद्योगिक निवेश तेज गति से आ रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आज धार, झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर को माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण से सिंचाई के लिए मां नर्मदा का जल मिलेगा। कुछ क्षेत्र छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है।