राजस्थान को डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनाने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। वहीं, अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम ( आरटीडीसी) ने देश की सबसे सुंदर और लग्जरी ट्रेन के साथ इस ओर कदम बढ़ाए हैं। आरटीडीसी ने पैलेस ऑन व्हील्स को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इस्तेमाल करने की मंजूदी दे दी है। इनता ही नहीं वैवाहिक गठबंधन में बंधने वाले जोड़े पैलेस ऑन व्हील्स में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट भी करवा सकेंगे।
{"_id":"65d86c57107f9e8b550170a8","slug":"destination-wedding-started-in-palace-on-wheels-train-rajasthan-hindi-news-2024-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Destination Wedding: 'बारात जयपुर में चढ़ाएं, उदयपुर में लें फेरे', इस लग्जरी ट्रेन में करें डेस्टिनेशन वेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Destination Wedding: 'बारात जयपुर में चढ़ाएं, उदयपुर में लें फेरे', इस लग्जरी ट्रेन में करें डेस्टिनेशन वेडिंग
Fri, 23 Feb 2024 03:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 23 Feb 2024 03:30 PM IST
Destination Wedding: 'बारात जयपुर में चढ़ाएं, उदयपुर लें फेरे', अब इस लग्जरी ट्रेन में करें डेस्टिनेशन वेडिंग
विज्ञापन
पैलेस ऑन व्हील्स में हो सकेगी डेस्टिनेशन वेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलेस ऑन व्हील्स।
- फोटो : अमर उजाला
दिया कुमारी ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स दुनिया लग्जरी ट्रेनों में से एक है। पैलेस ऑन व्हील्स में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले जोड़े अपनी जिदंगी के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को यादगार बना सकेंगे। साथ ही राजस्थान और भारत के लिए पर्यटक राजदूत की भूमिका भी निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे विदेशी पर्यटक समेत देशी सैलानी की संख्या भी राजस्थान में बढ़ेगी।
दरअसल, राजस्थान में देश की 75 प्रतिशत हैरिटेज प्रॉपर्टी हैं। यही कारण है कि पूरे देश में राजस्थान वेडिंग डेस्टिनेशन क्षेत्र में पहली पसंद बनता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी किले, गढ़, हवेलियां इत्यादि हैं जो धीरे धीरे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देशी-विदेशी सैलानियों के लिए मनपसंद जगह बन रही हैं। देश के फिल्मी सितारे, उद्योगपति समेत हॉलीवुड के सितारे भी शादी के लिए राजस्थान का रूख कर रहे हैं।
यूं तो प्रदेश में अनगिनत हैरिटेज गढ़, हवेलियां और किले हैं। लेकिन, इनमें 120 से अधिक हैरिटेज गढ़, किले और हवेलियों में डेस्टिनेशन वेडिंग की जा रही है। राजस्थान पर्यटन विभाग प्रसिद्ध और ख्यातनाम डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के अतिरिक्त प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थित हैरिटेज स्थलों को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दे रहा है। जहां लगातार डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान को मिले अवार्ड

- 2019- ट्रैवल एण्ड लेजर्स द्वारा बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड।
- 2020- आउटलुक ट्रेवलर द्वारा राजस्थान बेस्ट इंडिया वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड। ट्रेवल एण्ड लेजर्स (इंडिया एंड साउथ एशिया) द्वारा राजस्थान को बेस्ट वेडिंग एंड हनीमून डेस्टिनेशन अवॉर्ड।
- 2021- ट्रेवल एंड लेजर्स द्वारा बेस्ट वेडिंग डेस्टीनेशन अवार्ड।
- 2023- आउटलुक ट्रेवलर अवार्ड समारोह-बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग अवार्ड।