iPhone 16 Series: भारत में आज से शुरू हुई बिक्री, दिल्ली- मुंबई स्टोर पर लगी लंबी कतारें, जानें कीमत और ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Sep 2024 11:09 AM IST
iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max Go on Sale in India Price
iPhone 16 series sale - फोटो : अमर उजाला

    Apple iPhone 16 सीरीज की बिक्री आज यानी 20 सितंबर से भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है। iPhone 16 सीरीज को खरीदने के लिए एपल के मुंबई और दिल्ली साकेत स्टोर में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अलग से सिक्योरिटी बुलानी पड़ी है। iPhone 16 सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च हुए हैं। iPhone 16 सीरीज के साथ सबसे बड़ा बदलाव कैमरा कंट्रोल बटन के रूप में किया गया है।

    आईफोन 16 सेल
    आईफोन 16 सेल - फोटो : PTI

    iPhone 16 और iPhone 16 Plus अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट, और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होंगे। ये 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज विकल्पों में आएंगे। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। अल्ट्रामरीन कलर में एपल ने पहली बार आईफोन पेश किया है।

    iPhone 16 Pro max
    iPhone 16 Pro max - फोटो : Apple

    iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max ब्लैक टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, और डेजर्ट टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध हैं। ये फोन 128GB, 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज विकल्पों में मिल रहे हैं। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है। सबसे महंगा यानी iPhone 16 Pro Max का 1TB स्टोरेज वेरियंट 1,84,900 रुपये का है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें