{"_id":"6a8d296fd8a67692f20ef22e","slug":"how-to-withdraw-cash-without-an-atm-card-using-qr-code-and-aadhaar-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Card: कार्ड नहीं है पास? फिर भी ATM से निकलेंगे पैसे, ये तरीका जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Card: कार्ड नहीं है पास? फिर भी ATM से निकलेंगे पैसे, ये तरीका जानकर चौंक जाएंगे
ATM Cardless Cash Withdrawl: एटीएम से पैसे निकालने के लिए हर बार डेबिट या एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं होती। कुछ एटीएम में QR कोड के जरिए UPI से कैश निकालने की सुविधा मिलती है। वहीं माइक्रो एटीएम के जरिए आधार नंबर का इस्तेमाल करके भी कैश निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड जरूरी नहीं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में कैश निकालने के लिए बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। एटीएम की मदद से लोग दिन-रात कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। आमतौर पर कैश निकालने के लिए डेबिट या एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि अगर किसी दिन कार्ड साथ न हो तो कई लोग मान लेते हैं कि अब कैश निकालना संभव नहीं होगा। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं है। कुछ आधुनिक एटीएम और माइक्रो एटीएम में कार्डलेस कैश निकालने के विकल्प मिलते हैं। हालांकि यह सुविधा हर मशीन पर उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बिना एटीएम के भी कैसे कैश निकाल सकते हैं।
2 of 4
ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड जरूरी नहीं
- फोटो : AI
QR कोड से निकाल सकते हैं कैश
आजकल कुछ एटीएम में QR स्कैन का विकल्प दिया जाता है। अगर आपके पास ऐसा एटीएम है तो UPI ऐप की मदद से कैश निकाला जा सकता है। सबसे पहले एटीएम स्क्रीन पर देखें कि QR स्कैन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। अगर विकल्प मौजूद है तो दिए गए QR कोड को अपने UPI ऐप से स्कैन करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी और UPI नंबर दर्ज करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद UPI ऐप के जरिए कैश निकासी की जा सकती है। यानी अगर कार्ड घर पर छूट गया है और आसपास कार्डलेस कैश निकालने वाला एटीएम मौजूद है तो यह सुविधा काम आ सकती है।
3 of 4
ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड जरूरी नहीं
- फोटो : Istock
आधार कार्ड से भी हो निकाल सकते हैं कैश
आधार नंबर के जरिए सामान्य एटीएम से कैश नहीं निकाला जा सकता। इसके लिए माइक्रो एटीएम की जरूरत होती है। यह सुविधा उपलब्ध होने पर आधार नंबर के जरिए कैश निकासी की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले अपने आसपास माइक्रो एटीएम की उपलब्धता देखें। माइक्रो एटीएम पर Cash Withdrawal का विकल्प चुनें। इसके बाद पिन नंबर दर्ज करें और लोकेशन नंबर या एरिया का पिन कोड भरें। आखिर में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ATM से पैसे निकालने के लिए कार्ड जरूरी नहीं
- फोटो : AI Generated
हर ATM पर नहीं मिलेगी यह सुविधा
यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि QR से कैश निकालने की सुविधा हर एटीएम में उपलब्ध नहीं होती। इसी तरह आधार से कैश निकालने के लिए सामान्य एटीएम के बजाय माइक्रो एटीएम की जरूरत होती है। इसलिए कार्ड साथ न होने पर पहले यह देख लें कि आपके आसपास कार्डलेस कैश निकासी की सुविधा वाला एटीएम या माइक्रो एटीएम मौजूद है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।