{"_id":"6a8c2b78f320913e4d094d98","slug":"irctc-ticket-not-booked-but-money-deducted-know-the-refund-process-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करते समय कट गए पैसे? जानें कब और कहां वापस आएगा रिफंड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करते समय कट गए पैसे? जानें कब और कहां वापस आएगा रिफंड
Railway rules: आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते समय कई बार खाते से पैसा कट जाता है, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में घबराने या तुरंत दोबारा भुगतान करने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें। फेल्ड ट्रांजैक्शन का पैसा उसी पेमेंट सोर्स में वापस आ सकता है, जिससे भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
टिकट बुक नहीं हुई और खाते से पैसे कट गए?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए लोग अक्सर आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार टिकट बुक करते समय आखिरी चरण में परेशानी आ जाती है। पेमेंट हो जाता है, बैंक से पैसे कटने का मैसेज भी आ जाता है, लेकिन टिकट कन्फर्म होकर सामने नहीं आती। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोगों को यही चिंता सताती है कि आखिर कटे हुए पैसे का क्या होगा? अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो सबसे पहले परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेटवर्क की दिक्कत या सर्वर की समस्या के कारण ऐसा हो सकता है। फेल्ड ट्रांजैक्शन होने पर रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
2 of 5
टिकट बुक नहीं हुई और खाते से पैसे कट गए?
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
दोबारा पेमेंट करने से पहले ये जरूर देखें
टिकट बुक न होने पर तुरंत दोबारा पेमेंट करने की जल्दबाजी न करें। पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपनी बुकिंग और ट्रांजैक्शन की जानकारी जांचें। हो सकता है कि पिछला पेमेंट फेल हुआ हो और उसका रिफंड प्रोसेस में हो।
3 of 5
टिकट बुक नहीं हुई और खाते से पैसे कट गए?
- फोटो : AI Generated
पैसा कहां वापस आएगा?
अगर टिकट बुक नहीं हुई लेकिन पेमेंट सफल रहा, तो फेल्ड ट्रांजैक्शन का पैसा आमतौर पर उसी बैंक खाते, यूपीआई या दूसरे पेमेंट सोर्स में वापस भेजा जाता है, जिससे भुगतान किया गया था। हालांकि पैसा खाते में कब दिखाई देगा, यह बैंक और पेमेंट सिस्टम की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। इसलिए तुरंत रिफंड न दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिकट बुक नहीं हुई और खाते से पैसे कट गए?
- फोटो : AI Generated
ऐसे चेक करें रिफंड का स्टेटस
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करने के बाद अपनी बुकिंग और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखें। फेल्ड ट्रांजैक्शन या रिफंड से जुड़ी जानकारी चेक करें। ट्रांजैक्शन की डिटेल को संभालकर रखें। अगर बैंक खाते में पैसा आने में ज्यादा समय लग रहा है तो इन्हीं जानकारियों के साथ बैंक या आईआरसीटीसी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
टिकट बुक नहीं हुई और खाते से पैसे कट गए?
- फोटो : AI Generated
7 दिन बाद भी पैसा न आए तो क्या करें?
अगर सात दिन बीतने के बाद भी रिफंड नहीं मिला है तो पहले बैंक स्टेटमेंट और आईआरसीटीसी की ट्रांजैक्शन डिटेल दोबारा जांचें। इसके बाद आईआरसीटीसी की आधिकारिक ईमेल आईडी etickets@irctc.co.in या mailto:etickets@irctc.co.in पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन आईडी, भुगतान की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी अपने पास रखें। इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसलिए पेमेंट कटने के बाद टिकट न मिले तो घबराकर दोबारा पैसा भेजने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन की स्थिति जांचना बेहतर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।