फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: नल से पानी की धार कम हो गई है? प्लंबर बुलाने से पहले ये चीजें करें चेक, बच सकते हैं पैसे

Wed, 21 Oct 2026 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Oct 2026 12:16 PM IST
सार
Register For Event

Low Water Pressure Problem Soloution: नल से पानी की धार कम होने पर हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं होती। एरेटर में गंदगी, पाइप में रुकावट या पानी की सप्लाई में कमी भी इसकी वजह हो सकती है।

विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap? Check These Things Before Calling a Plumber
नल में पानी कम आने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में सुबह नल खोलते ही पानी की धार कम आने लगे, तो रसोई से लेकर बाथरूम तक के कई कामों पर सीधा असर पड़ता है जिससे कई काम प्रभावित होने लगते हैं। बर्तन धोने, नहाने और सफाई करने में ज्यादा समय लगता है। कई बार लोग इसे पाइपलाइन की बड़ी खराबी समझकर तुरंत प्लंबर भी बुला लेते हैं।



जबकि, पानी का प्रेशर कम होने के पीछे कुछ छोटी वजहें भी हो सकती हैं। नल के मुंह पर गंदगी जमा होना, वाल्व का पूरी तरह न खुलना या घर की पानी की सप्लाई में परेशानी इसकी वजह हो सकती है। ऐसे में प्लंबर बुलाने से पहले कुछ जरूरी चीजें खुद चेक की जा सकती हैं। चलिए जानते हैं नल में पानी कम आने पर आपको क्या चीजें चेक करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Low Water Pressure From Tap? Check These Things Before Calling a Plumber
नल में पानी कम आने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

नल से पानी कम आने पर क्या चीजे चेक करें?

नल के मुंह पर जमा गंदगी साफ करें

  • पानी की धार कम होने की एक वजह नल के मुंह पर लगा एरेटर (नल की चोंच पर एक गोल ढक्कन होता है) हो सकता है
  • यह छोटी जाली पानी के बहाव को सही करती है, लेकिन समय के साथ इसमें मिट्टी या अन्य चीजें जमा हो सकती है
  • अगर आपके नल में एरेटर लगा है, तो पानी की सप्लाई बंद करके इसे सावधानी से खोलें
  • फिर इसकी जाली को साफ पानी से धो लें और जरूरत पड़ने पर मुलायम ब्रश से इसकी सफाई करके इसे दोबारा लगा दें
  • इससे पानी तेज आ सकता है
Low Water Pressure From Tap? Check These Things Before Calling a Plumber
नल में पानी कम आने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : AI Generated

वाल्व पूरी तरह खुला है या नहीं

  • कई बार नल के नीचे या पानी की सप्लाई लाइन में लगा वाल्व हल्का बंद है, तो भी पानी की धार कम हो सकती है
  • देखें कि टंकी से नीचे पानी आने वाला वाल्व जहां लगा है, वो पूरी तरह खुला है या नहीं
  • यही नहीं, अगर वाल्व से पानी रिस रहा है या उसे घुमाने में परेशानी हो रही है, तो इसे चेक करवा सकते हैं
  • कई बार वाल्व की वजह से भी पानी की धार कम हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap? Check These Things Before Calling a Plumber
नल में पानी कम आने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : AI Generated

चेक करें कि परेशानी सिर्फ एक नल में है या सभी में

  • सबसे पहले घर के दूसरे नल खोलकर भी देखें
  • अगर केवल एक नल से पानी कम आ रहा है, तो दिक्कत उस नल, उसके एरेटर या उससे जुड़े पाइप में हो सकती है
  • पर अगर रसोई, बाथरूम और घर के बाकी नलों में भी पानी की धार कम आ रही है, तो पानी की मुख्य सप्लाई, टंकी या पाइपलाइन में परेशानी हो सकती है
विज्ञापन
Low Water Pressure From Tap? Check These Things Before Calling a Plumber
नल में पानी कम आने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

टंकी और लीकेज जरूर चेक करें

  • पानी की टंकी में पानी पूरी है या नहीं ये चेक करें
  • कई बार टंकी से जिस पाइप से नीचे पानी आता है, उस पाइप के मुंह पर कुछ गंदगी अटक सकती है जिससे पानी की धार कम हो सकती है
  • इसके अलावा ये भी चेक करें कि घर में कोई पाइप लीक तो नहीं हो रहा, जहां से पानी निकल रहा है आदि


नोट:- अगर आपको समझ नहीं आ रहा है या परेशानी बड़ी है, तो आप प्लंबर को बुला कर समस्या को ठीक करवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed