फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: ये हैं वे किसान जिनकी इस बार अटक सकती है 24वीं किस्त, चेक करें आपका नाम तो नहीं

Fri, 25 Sep 2026 07:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Sep 2026 07:57 AM IST
सार
Register For Event

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। इस बार इस योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक जाए यानी वे इस लाभ से वंचित रह सकते हैं?

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: These Farmers May Not Get 2000 rupees
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना में पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है।



इसी क्रम में इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों पात्र किसानों को मिलेगा, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो इस लाभ से वंचित रह जाए। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि वे कौन से किसान हो सकते हैं जो 24वीं  किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 24th Installment: These Farmers May Not Get 2000 rupees
24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों का रुक सकता है पैसा?

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है
  • अगर किसी किसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, तो उसे इसे पूरा करना जरूरी है
  • अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
PM Kisan 24th Installment: These Farmers May Not Get 2000 rupees
24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना भी जरूरी होता है
  • पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन में खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • ऐसे में अगर आपका ये काम पूरा नहीं होता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: These Farmers May Not Get 2000 rupees
24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
  • इसमें आपको अपने बैंक खाते को आधार नंबर और एनपीसीआई से जुड़वाना होता है, ताकि सरकारी पैसा यानी किस्त का पैसा सीधे आपके खाते में आ सके
  • पर अगर आपका ये काम नहीं होता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: These Farmers May Not Get 2000 rupees
24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किस तारीख को रिलीज हो सकती है 24वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, इसके लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed