फ्रिज के फ्रीजर में थोड़ी बहुत बर्फ जमना आम बात है, लेकिन कई बार इसकी मोटी परत बन जाती है। इससे फ्रीजर में सामान रखने की जगह कम हो जाती है और दरवाजा भी ठीक से बंद नहीं हो पाता। ऐसे में लोग बर्फ को जल्दी हटाने के लिए चाकू, चम्मच या किसी दूसरी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। बर्फ तो जल्दी निकल सकती है, लेकिन फ्रिज को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं।
2 of 4
क्या फ्रिज में अधिक बर्फ जमने से फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है?
- फोटो : AI Generated
चाकू से बर्फ हटाना क्यों पड़ सकता है भारी?
फ्रीजर के अंदर ठंडी गैस को घुमाने वाली पाइप या दूसरे जरूरी हिस्से कुछ मॉडलों में अंदर की दीवारों के काफी पास होते हैं। बर्फ को चाकू से जोर लगाकर तोड़ने पर ये हिस्सा छिल या खराब हो सकता है। अगर किसी पाइप में छेद हो गया तो फ्रिज की ठंडक प्रभावित हो सकती है और उसे ठीक कराने के लिए मैकेनिक की जरूरत पड़ सकती है। चाकू के अलावा स्क्रूड्राइवर या कोई नुकीली चीज भी इस्तेमाल न करें। बर्फ पर जोर से चोट करने पर भी अंदर का हिस्सा नुकसान हो सकता है। ऊपर से हाथ फिसलने पर चोट लगने का खतरा अलग रहता है।
3 of 4
क्या फ्रिज में अधिक बर्फ जमने से फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है?
- फोटो : AI Generated
बर्फ हटाने का सुरक्षित तरीका क्या है?
अगर आपका फ्रिज मैनुअल डिफ्रॉस्ट वाला है और उसमें मोटी बर्फ जम गई है तो सबसे पहले फ्रिज का प्लग निकाल दें। फ्रीजर में रखा सामान बाहर निकालकर किसी ठंडी जगह पर रखें। इसके बाद फ्रीजर का दरवाजा खुला छोड़ दें और बर्फ को अपने आप पिघलने दें। नीचे पानी जमा हो सकता है, इसलिए फर्श पर कपड़ा या ट्रे रख दें। बर्फ पिघलने में कितना समय लगेगा, यह कमरे के तापमान और बर्फ की मोटाई पर निर्भर करता है। जल्दी करने के लिए नुकीली चीज से बर्फ तोड़ने के बजाय फ्रिज के इस्तेमाल की गाइड में दिए निर्देशों का पालन करें।
4 of 4
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
हर फ्रिज में एक जैसा तरीका नहीं होता
आजकल कई फ्रिज में ऑटो डिफ्रॉस्ट या नो फ्रॉस्ट जैसी सुविधा होती है। ऐसे फ्रिज में आमतौर पर हाथ से बर्फ हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर बार-बार बहुत ज्यादा बर्फ जम रही है तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। दरवाजे की रबर ढीली होने, दरवाजा ठीक से बंद न होने या किसी तकनीकी परेशानी की वजह से भी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए फ्रीजर में मोटी बर्फ देखकर जल्दबाजी में चाकू चलाना सही नहीं है। फ्रिज बंद करके बर्फ को नैचुरल तरीके से पिघलने देना ज्यादा सुरक्षित है। अगर बर्फ बार-बार बहुत ज्यादा जम रही है तो फ्रिज की गाइड देखें या जरूरत पड़ने पर तकनीशियन से जांच करवाएं।
पीएम किसान योजना: अक्तूबर या नवंबर, आखिर कब आ आ सकती है 24वीं किस्त? यहां जानें किसान
रिमोट की बैटरी बार-बार हो रही है खत्म? रिमोट खराब नहीं, ये छोटी गलती पड़ रही भारी