Rear View Mirror Challan Rules: सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा के नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है अपने वाहन के सभी उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी है। अक्सर लोग बाइक या कार के 'रियर व्यू मिरर' यानी साइड मिरर को स्टाइल के चक्कर में मोड़कर रख लेते हैं या उन्हें पूरी तरह हटा देते हैं।
{"_id":"6a900cc0f56164bd1900f185","slug":"traffic-fine-rules-for-improper-rear-view-mirror-usage-in-india-in-hindi-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rear View Mirror: रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़कर रखने पर भी हो सकता है चालान? यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Rear View Mirror: रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़कर रखने पर भी हो सकता है चालान? यहां जानें नियम
Thu, 27 Aug 2026 03:39 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:39 PM IST
Side Mirror Challan Fine India: कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के आभाव में रियर व्यू मिरर के गलत इस्तेमाल की वजह से लोगों का चालान कट जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि रियर व्यू मिरर का सही इस्तेमाल करने का तरीका क्या है, गलती करने पर कितने का चालान कट सकता है।
विज्ञापन
रियर व्यू मिरर चालान नियम,
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर वाहन अधिनियम के तहत क्या हैं साइड मिरर के नियम
- फोटो : Adobestock
मोटर वाहन अधिनियम के तहत क्या हैं साइड मिरर के नियम
- मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, हर दोपहिया और चार पहिया वाहन में दोनों तरफ साइड मिरर का लगा होना और उनका सही स्थिति में होना अनिवार्य है।
- अगर आप अपनी कार या बाइक के रियर व्यू मिरर को मोड़कर या बंद करके गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका 500 रुपये का चालान काट सकती है।
- अगर आप इस गलती को बार-बार दोहराते हैं, तो यह जुर्माना राशि बढ़कर 1,500 रुपये भी हो सकती है।
- रियर व्यू मिरर के बिना गाड़ी चलाने को 'असुरक्षित वाहन संचालन' की श्रेणी में रखा जाता है।
रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़ने के बड़े नुकसान
- फोटो : FREEPIK
रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़ने के बड़े नुकसान
- जब साइड मिरर बंद होते हैं, तो चालक को पीछे से तेजी से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं मिलता, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
- बिना रियर व्यू मिरर देखे अचानक लेन बदलने से पीछे चल रहे वाहन से सीधी टक्कर का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
- व्यस्त सड़कों पर गाड़ी को मोड़ते समय या चार पहिए गाड़ी का दरवाजा खोलते समय साइड मिरर पीछे चल रहे लोगों को चोट लगने से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
साइड मिरर का सही पोजीशन और एडजस्टमेंट कैसे करें?
- कार या बाइक पर अपनी सामान्य ड्राइविंग पोजीशन में बैठें और शीशे को ऐसे एडजस्ट करें कि आपको पीछे की सड़क का 80% हिस्सा साफ दिखे।
- शीशे में आपके अपने वाहन का सिर्फ 10 से 15% हिस्सा ही दिखना चाहिए, ताकि पूरा ध्यान पीछे की सड़क और आने वाली गाड़ियों पर रहे।
- अगर आपकी कार में ऑटो-फोल्ड या इलेक्ट्रॉनिक मिरर हैं, तो इंजन स्टार्ट करते ही उन्हें खोलने की आदत डालें।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
ट्रैफिक चालान से बचने और सुरक्षित रहने के लिए रखें ध्यान
- बाइक से लुक बेहतर करने के नाम पर साइड मिरर कभी भी न हटाएं और न ही उन्हें अंदर की ओर मोड़कर रखें।
- अगर ट्रैफिक पुलिस आपको बंद साइड मिरर के साथ रोकती है, तो नियम का पालन करें और तुरंत शीशों को सही स्थिति में खोलें।
- कार में बैठते समय यह सुनिश्चित करें कि सह-यात्री की वजह से रियर व्यू मिरर की विजिबिलिटी बाधित न हो रही हो।